ओवरलोडिंग रोकने को जिले के इंट्री प्वाॅइंट मिर्जाचाैकी पर टीम तैनात
भागलपुर | जिले के इंट्री प्वाइंट मिर्जाचाैकी के पास ही अाेवरलाेडिंग अाैर अवैध खनन राेकने के लिए टीम गठित की गर्इ है। इनमें मजिस्ट्रेट, परिवहन विभाग के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बल की प्रतिनियुक्ति पालीवार की गर्इ है। तीन पालियाें में अलग-अलग तीन टीमों की ड्यूटी लगार्इ गर्इ है। हर टीम में 10 पुलिस जवान भी रहेंगे। पहली पाली सुबह छह से दाेपहर दाे बजे तक हाेगी। इसमें पीरपैंती के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी माे. वसीमउद्दीन, एसअार्इ प्रतापवीर कुमार अाैर प्रवर्तन अवर निरीक्षक सुनील कुमार के अलावा दस पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। दूसरी पाली दाेपहर दाे से रात दस बजे तक हाेगी। इसमें पीरपैंती के मनरेगा के जूनियर इंजीनियर माे. इफ्तकार अालम, एसअार्इ लालबाबू सिंह अाैर प्रवर्तन अवर निरीक्षक सराेज कुमार रहेंगे। तीसरी पाली रात दस से सुबह छह बजे तक हाेगी। इसमें पीरपैंती के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दीपक कुमार, पुलिस पदाधिकारी माे. नसीम अाैर प्रवर्तन अवर निरीक्षक ललित कुमार दुबे हाेंगे। इसकाे लेकर डीएम अाैर एसएसपी ने संयुक्त अादेश जारी किया है। इसमें कहा है कि उन स्थलाें पर खनिज विकास पदाधिकारी अाैर वाणिज्यकर उपायुक्त विभागीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे। ये प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट काे जांच में सहयाेग करेंगे।
अवैध खनिज लदा मिला तो कार्रवाई
सभी प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी वाहनाें की जांच करेंगे। जांच के बाद अगर वाहन पर अवैध खनिज लदा हुअा या अाेवरलाेड पाया गया ताे उसकी जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी अाैर जिला खनिज विकास पदाधिकारी काे देते हुए अावश्यक कार्रवार्इ करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी अाैर जिला खनिज विकास पदाधिकारी काे निर्देश दिया गया है कि राेज निरीक्षण स्थल का भ्रमण कर पर्यवेक्षण करते हुए कार्रवार्इ से अवगत कराएं। डीटीअाे काे यह भी निर्देश दिया गया कि जांच की वीडियाेग्राफी कराएंगे। इसके लिए पालीवार वीडियाेग्राफर की प्रतिनियुक्ति करेंगे। यह अादेश 13 से 16 मार्च तक प्रभावी रहेगा।