चार अहम सबूत के अाधारपर होगी अारोपियों को सजा
अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय अौर उनकी घरेलू नौकरानी रेणु देवी की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक तीन अारोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य अारोपी गोपाल भारती अौर उसके दो सहयोग रवीश अौर राज शामिल हैं। इन तीनों अारोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार अहम सबूत जुटाए हैं।
अारोपियों की निशानदेही पर उनके खून लगे कपड़े व हथियार का बरामद होना केस का सबसे मजबूत पक्ष माना जा रहा है। इसके अलावा किशनगंज से बरामद कार अौर गोपाल के रिश्तेदार का कोर्ट में बयान भी केस की कड़ियों को जोड़ने में सहायक होगा। इन चारों सबूत के अाधार पर ही अारोपियों की सजा तय होगी। पुलिस जल्द ही जांच में हत्या के कारण को भी लाएगी। पूरा केस पानी की तरह साफ है। अब बस एक फरार अारोपी गब्बर पासवान की गिरफ्तारी बाकी रह गई है। जिसकाे लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द ही कोर्ट के अादेश से जब्त सामान काे जांच के लिए विधि-विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। एफएसएल की जांच रिपोर्ट केस का सबसे अहम सूबत होगा।
अारोपियों के खिलाफ जुटाए गए ये चार सबूत
गोपाल के कमरे में मिला ब्लड : वारदात के बाद गोपाल अपना कमरा बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने जब खोजी कुत्ता मंगवाया तो कुत्ता गोपाल के कमरे के पास अाकर खड़ा हो गया। तब पुलिस ने कमरा तोड़ कर जांच की वहां खून मिला। पुलिस उस खून का नमूना लेकर जांच में भेजेगी।
अारोपियों के खून लगे कपड़े : पुलिस ने गिरफ्तार अारोपियों के खून लगे कपड़े जब्त किये हैं। ये कपड़े हत्या के दौरान अारोपियों ने पहने थे अौर उसमें दोनों का खून लग गया था। कोर्ट के अादेश से इन कपड़ों की जांच कराई जाएगी, तो केस में ये अहम सबूत होंगे।
किराएदार का कबूलनामा : इस मामले में मुख्य अारोपी किराएदार गोपाल भारती ने हत्या में अपनी अौर साथियों का संलिप्तता का खुलासा किया है। पुलिस ने उसका बयान लिया है। कबूलनामे में उसने हत्या के कारण का विस्तृत रूप से खुलासा किया है। पुलिस इन कारणों को जल्द ही जांच में लाएगी।
किशनगंज से कार बरामदगी : पुलिस ने अधिवक्ता की कार को किशनगंज से बरामद कर लिया था। अारोपी किराएदार ने अपने रिश्तेदार के घर कार छिपाई थी। लेकिन रिश्तेदार की सूझबूझ से पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। बाद में रिश्तेदार का कोर्ट में बयान भी करवाया गया।