- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhagalpur
- Bhagalpur News The Company Is Not Increasing The Capacity Of Old Transformers On 25 Thousand Consumers In The District
जिले में बढ़े 25 हजार उपभोक्ता पर कंपनी पुराने ट्रांसफार्मर की नहीं बढ़ा रही है क्षमता
रोज हो रहे हैं सिर्फ सुधार के दावे : बरसों से लगे हैं 100 केवीए के ट्रांसफार्मर
शहर और गांवों में आबादी बढ़ रही है, लेकिन बिजली कंपनी बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ा रही है। इससे लाेड बढ़ रहा है और ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। कई बार ट्रांसफार्मर के दम तोड़ते ही इलाकों में बिजली गुल हो रही है। लो-वोल्टेज की समस्या हो रही है। बढ़ रही गर्मी को देखते हुए भी बिजली कंपनी ने इसकी क्षमता बढ़ाने की कवायद नहीं की। नतीजा, इस गर्मी भी लोगों परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे कालाेनी नयाचक में अाबादी के हिसाब से ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता नहीं है। यहां करीब 300 घराें में कनेक्शन हैं। इन घरों को रोशन करने के लिए कंपनी ने 200 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए हैं। लेकिन यह नाकाफी है। क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। काेयलाघाट, मानिक सरकार घाट, वीणा सिन्हा गली, लीची बागान अाैर अादमपुर रामरतन लेन में 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इनकी क्षमता भी बढ़ाने की दरकार है। उक्त क्षेत्रों में लोग बरसों से ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही।
हर घर में लगा है स्टेबलाइजर
रेलवे काॅलाेनी नयाचक में लाे-वाेल्टेज के कारण अधिकांश घरों में स्टेबलाइजर लगाना पड़ा है। लो-वोल्टेज से मोटर चलना तो दूर, पंखे तक ठीक से नहीं चल रहे हैं।
पहले 3.50 लाख थे उपभोक्ता
जिले में जहां पहले 3.50 लाख उपभोक्ता थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 3.75 लाख हो गई है। रोजाना नए कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। सदरउद्दीनचक, पंखाटाेली, चमेलीचक, लालकाेठी, इमामपुर, साहेबगंज, धाेबिया काली, माेजाहिदपुर, दाउदचक, बरारी, खंजरपुर, चम्पानगर, नरगा, अलीगंज, जरलाही, सराय, नया बाजार, सिकंदरपुर, शिवाजी काॅलाेनी गली नंबर एक, दाे अाैर तीन में भी आबादी तेजी से बढ़ी है, लेकिन इन क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई।
शहर में लगेंगे 299 ट्रांसफार्मर
शहर में 299 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनमें 60 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी जरूरत के अनुसार क्षमता बढ़ाई जा रही है।
-श्रीराम सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली कंपनी
रेलवे कॉलोनी नयाचक में पुराना ट्रांसफार्मर।