पीजी की छात्रा नीलम के रिजल्ट में सुधार कर विभाग ने किया जारी
भागलपुर| पीजी जूलाॅजी के पहले सेमेस्टर की छात्रा नीलम कुमारी के रिजल्ट में टीएमबीयू ने सुधार कर दिया है। सत्र 2018-20 की छात्रा ने दावा किया था कि उसे काॅपी में 32 अंक थे, लेकिन रिजल्ट में 30 अंक दे दिया गया था। वह इसे ठीक कराने के लिए टीएमबीयू का चक्कर लगा रही थी अाैर शुक्रवार काे अामरण अनशन पर बैठ गई थी। तब प्रभारी कुलपति प्राे. एके राय ने छात्रा काे शनिवार तक रिजल्ट में सुधार हाे जाने का अाश्वासन दिया था। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक डाॅ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के अंकाें का पुनर्याेग कर रिजल्ट सुधारकर जारी कर दिया गया है।