पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाले की नहीं हाे रही सफाई, सड़क पर जम रहा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर | मानव अधिकार संगठन ने शनिवार काे घंटाघर स्थित कार्यालय में हमारी समस्या ढूंढते समाधान कार्यक्रम का अायाेजन किया। संगठन के महासचिव सह सूचनाधिकार कार्यकर्ता अजीत कुमार सिंह ने कहा िक काेराेना वायरस का भागलपुर भी दहशत है। इस कारण मास्क अाैर सेनिटाइजर की कालाबाजारी शुरू हाे चुकी है। बैठक में शहर की सफाई का मुद्दा भी उठा। सदस्याें ने कहा कि नालियाें की सफाई न हाेने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा है। जयकृष्ण कुमार ने कहा िक काेराेना वायरस से बचने के लिए हमें एहतियात बरतना हाेगा। राजेश कुमार ने कहा िक काेराेना वायरस से बचने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। माैके पर अजय कुमार मंडल, अभिषेक प्रकाश, मनाेज कुमार, कृष्ण कुमार सिन्हा, पवन कुमार, राम, रमेश कुमार अादि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...