पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Bhagalpur News The Festival Of Holi Allows To Maintain The Unity And Integrity Of The Country This Is The Identity Of Indian Culture

होली का पर्व देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का देता है पैगाम, यही भारतीय संस्कृति की पहचान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विभिन्न सामाजिक, खेल संगठन और स्कूल, काॅलेज में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रंग-गुलाकर लगाकर होली गीतों पर खूब थिरके। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन अमरनाथ चमड़िया, संयोजक प्रवीण कुमार, डॉ. पंकज टण्डन, सीए पुनीत चौधरी, पुरुषोत्तम गुप्ता, अमित अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, ज्योति पुंज मेहरोत्रा, अंबरीष अग्रवाल, प्रदीप जालान, सुरेश भिवानीवाला आदि मौजूद थे। तेरापंथ जैन समाज की अाेर से अानंद चिकित्सालय राेड स्थित जिलोका धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मीपत बैद, टीकम चद बैताला, अमृत जैन, संपत बैद, अभिषेक जैन आदि माैजूद थे। बिहार बाल भवन किलकारी में उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत और नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक तरीके से बच्चों ने मटका फोड़ा। मौके पर प्रशिक्षक साहिल राज, मीनाक्षी केसरी, कुन्दन कुमार, विक्रम कुमार, गीता कुमारी आदि मौजूद थे।

वहीं, इस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से नया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय मंडल, नाथनगर विधायक लक्ष्मी कांत मंडल, संजीव शर्मा, गोविंद अग्रवाल, विजय सिंह, अशोक जैन, दीपक कुमार, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद थे। इधर वंचित समाज पार्टी की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. रतन मंडल, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, चंदन सहाय, डाॅली मंडल आदि मौजूद थे।

अध्यापक शिक्षा काॅलेज में भाईचारे पर दिया वक्ताओं ने दिया बल

अध्यापक शिक्षा काॅलेज घंटाघर में बीएड के छात्राें ने एक दूसरे के साथ रंग-अबीर लगाकर हाेली खेली। मौके पर माैसमी कुमारी, नीलू कुमारी ने अापसी भाईचारे की मजबूती पर बल दिया। वहीं विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज भूषण प्रसाद, सुरेश, विजय कुमार वर्मा अादि माैजूद थे।

प्रेम और एकता के साथ मनाए पर्व

तातारपुर थाना में रविवार काे समाराेह का अायाेजन किया गया। माैके पर डीएसपी राजवंश सिंह, थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, एमएम डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सलाहउ्दीन अहसन सहित जिला शांति समिति के सदस्य माैजूद थे। सभी को प्रेम और एकता के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। मौके पर डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. गौतम अग्रवाल, चांद झुनझुनवाला, सैयद सरवर अली हाशमी, असगर अली, बबलू, शहजादा खान, डॉ. आलोक अग्रवाल, महबूब आलम, भगवान यादव, विजय कुमार मंडल, देवाशीष बनर्जी आदि मौजूद थे।

राॅयल स्टार क्लब का हाेली उत्सव कल

राॅयल स्टार क्लब भागलपुर की ओर से 10 मार्च काे खरमनचक स्थित गाेकुलधाम में हाेली उत्सव का अायाेजन िकया जाएगा। गोकुलधाम में प्रेसवार्ता के दौरान क्लब अध्यक्ष उत्तम झुनझुनवाला ने बताया कि यह एक फैमिली प्राेग्राम है, जिसमें क्लब के सदस्य होली मनाएंगे। मौके पर नितिन डालनिया अंिकत खेतान, राहुल झुनझुनवाला, माेंटी शर्मा आदि मौजूद थे।

स्थानीय इंडोर बैडमिंटन हॉल में जिला बैडमिंटन संघ एवं अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्सव मनाया। सभी बच्चों ने एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाए। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे। मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सत्यजीत सहाय, संघ के कोषाध्यक्ष राजेश नंदन, डॉ. वर्षा सिन्हा, राजन कुमार आदि माैजूद थे।

इंडोर हॉल में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दी बधाई


रोटरी विक्रमशिला पिंक क्लब की सदस्य होली मनाती हुई।

सांसद ने जदयू कार्यकर्ताअाें को दी बधाई

भागलपुर| जदयू सांसद अजय मंडल अाैर नाथनगर विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने जिला जदयू के उपाध्यक्ष संजय साह के आवास पर कार्यकर्ताओं को रंग गुलाल लगा कर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला जदयू के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, संजय साह, लालू शर्मा, पप्पू साह, गोपी दास, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंजू कुशवाहा आदि मौजूद थे।

जिला अग्रवाल सम्मेलन में कुंज बिहारी झुनझुनवाला,शिवकुमार व अन्य।

रोटरी पिंक क्लब के कार्यक्रम में झूमे श्रोता

रोटरी विक्रमशिला पिंक क्लब की अाेर से रविवार काे शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति दी। रश्मि सिंघानिया एंड ग्रुप ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। माैके पर अध्यक्ष किरण गोस्वामी, चंदना चौधरी, मोनिका, मृदुला घोष, मनीषा, कमला साहू, प्रीती पान्डेय, सुधा पान्डेय, संजीता साह, अर्चना साह, बबिता साह, अंजना प्रकाश, अनीता अनवर आदि मौजूद थे। इधर श्री रावतमल नोपानी छात्रावास में रामगोपाल पोद्दार की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। अध्यक्ष ने बताया कि स्व. आत्माराम केजरीवाल की स्मृति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत आज से छात्रावास में संचालित टैली इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में स्नातक पास महिलाओं का 30 मार्च तक नि:शुल्क प्रवेश लिया जाएगा। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदीप खेमका, सज्जन किशोरपुरिया, विनोद कुमार, रमन साह, श्रवण बाजोरिया आदि मौजूद थे।

हमारी जिंदगी यूं ताे है एक कांटाें भरा जंगल..

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नगर शाखा भागलपुर जिला अग्रवाल की अाेर से रविवार काे एक हाेटल में समारोह आयोजित किया गया। संयाेजक रंजीत झुनझुनवाला ने अतिथियाें का स्वागत किया उन्होंने कविता पाठ किया, जिसमें हमारी जिंदगी यूं ताे है एक कांटाें भरा जंगल अगर लगने लगे मधुवन समझ लेना कि हाेली है गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दाैरान एक-दूसरे काे अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई। सम्मेलन के अध्यक्ष कुंजबिहारी झुनझुनवाला ने कहा कि हाेली मिलन समाराेह अापसी एकता काे मजबूत करने का संदेश देता है। इस माैके पर मंच संचालन संजय जैन किया। माैके पर चेंबर अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला, पूर्व महापौर दीपक भुवानिया, बिहार प्रादेशिक सम्मेलन अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया, शंकर लाल जैन, मदन माेहन अग्रवाल, नीरज भिवानीवाला, रंजीत झुनझुनवाला, सारिका जैन, नवनीत सर्राफ, रवि प्रकाश बुधिया, अशाेक बंसल, राजेश, रतीश झुनझुनवाला, लक्ष्मी नारायण डोकानिया आदि माैजूद थे।

होली के गीतों पर थिरके, एक-दूसरे को लगाए रंग-गुलाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं ने की मस्ती

इंडस्ट्रीज एसो. के कार्यक्रम में मौजूद लोग।

होली मिलन समारोह में उपस्थित बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...