पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसएम काॅलेज में सीट से अधिक दाखिले पर इतिहास के विभागाध्यक्ष ने खुद काे पीजी काेर्स से अलग किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमन सिन्हा ने टीएमबीयू के रजिस्ट्रार काे लिखा पत्र-वार्ड काेटे का नामांकन शक के दायरे में

एसएम काॅलेज में इतिहास विभाग के हेड डाॅ. रमन सिन्हा ने खुद काे काॅलेज में चल रहे पीजी इतिहास के काेर्स से अलग कर लिया है। उन्हाेंने टीएमबीयू के रजिस्ट्रार काे पत्र लिखकर खुद काे पीजी की कक्षा अाैर इससे जुड़े अन्य कार्याें से अलग करने की जानकारी दी है। हेड ने कहा है कि काॅलेज में पीजी इतिहास में निर्धारित 20 सीटाें से तीन अधिक दाखिले लिए गए हैं।

हेड ने कहा, नामांकन में विश्वास में नहीं लिया गया


उन्हाेंने रजिस्ट्रार काे दिए पत्र में कहा है कि सत्र 2019-20 में अाॅनलाइन नामांकन कार्यालय से जारी पहली अाैर दूसरी सूची के तहत पांच फरवरी तक 18 छात्राअाें का नामांकन काॅलेज में हुअा था। छह फरवरी काे तीसरी सूची जारी हुई ताे एसाेसिएट प्राेफेसर डाॅ. मंजू कुमारी ने सूची के अनुसार दाे अाैर छात्राअाें का नामांकन की अनुशंसा की जिससे सभी 20 सीटाें पर दाखिला पूरा हाे गया। इसके बाद पता चला कि प्राचार्य डाॅ. अर्चना ठाकुर ने विशेषाधिकार का उपयाेग कर जनवरी में ही दाे छात्राअाें का नामांकन ले लिया था। बताया गया कि इनमें से एक नामांकन खेल काेटे अाैर दूसरा नामांकन वार्ड काेटे से लिया गया जबकि टीएमबीयू स्पाेर्ट्स काउंसिल या एकलव्य काेटे से एक छात्रा का नामांकन पहले ही ले लिया गया था। वार्ड काेटे का नामांकन भी शक के दायरे में है। दूसरी तरफ 15 फरवरी काे पुराने सिलेबस अाैर पुराने सत्र 2017-19 की छात्रा अदिति कुमारी का नए काेर्स में रीएडमिशन ले लिया गया। हेड ने लिखा है कि इस तरह के किसी भी नामांकन में उन्हें या विभाग के किसी शिक्षक काे विश्वास में नहीं लिया गया। इसलिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हाेंने खुद काे पीजी की कक्षाअाें से अलग कर लिया है।

यूएमअाईएस के लिस्ट के अाधार पर लिया है नामांकन : प्राचार्य

इस मामले में प्राचार्य डाॅ. अर्चना ठाकुर ने कहा कि नामांकन में उनके स्तर से गड़बड़ी नहीं हुई है। यूएमअाईएस से जाे लिस्ट मिला था, उसके तहत नामांकन लिया गया। हेड के खुद काे पीजी की पढ़ाई से अलग करने की जानकारी उन्हें नहीं है। काॅलेज में सभी शिक्षक इंटर से पीजी तक पढ़ाते हैं।

काॅलेज में पीजी इतिहास में निर्धारित 20 सीटाें से तीन अधिक पर नामांकन हुअा है


रमन सिन्हा।

खबरें और भी हैं...