कुख्यात पिंटू ने बासा से खींचकर युवक को पीटा
थाना क्षेत्र के नयाटोला भवनपुरा निवासी कुख्यात पिंटू यादव ने गांव के ही नीरज यादव को उसके बासा से खींचकर पिटाई कर दी। घायल नीरज भी पूर्व में गांव में हुई गोलीबारी मामले का नामजद आरोपी है। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश है। लिहाजा गिरफ्तारी के भय से नीरज ने अब तक थाने में आवेदन नहीं दिया है और छिपकर कहीं इलाज करवा रहा है। नीरज की प|ी बबीता देवी ने बताया कि पति कोसी दियारा स्थित खगड़िया बहियार में बासा पर रहते हैं। सोमवार की शाम की शाम पिंटू यादव अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पति को जान मारने की नीयत से लाठी-डंडे व हथियार के बट से पिटाई कर दी। मैं घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसपर पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया। घायल का इलाज कहां हो रहा है उसने नहीं बताया।