पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस के लिए चुनौती बने नवगछिया में चर्चित हत्याकांडों के मुख्य आरोपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मानकेश्वर अाैर सोनू राय हत्याकांड का शूटर छोटुआ अब भी फरार

पुलिस जिले में चर्चित हत्याकांडों के मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। 6 फरवरी को पकरा के देवपूजन सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू का सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया। इस हत्याकांड में बालकिशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह फरार है। इसके अलावा बीते वर्ष 17 अक्टूबर को हुई खरीक जिप सदस्य गौरव राय के भाई ऋतुध्वज उर्फ सोनू राय हत्याकांड का शार्प शूटर कुख्यात छोटुआ की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती है। बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधेला दियरा में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दरोगा आशीष कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश मुनि को गिरफ्तार करने में पुलिस अबतक असफल रही। बीते वर्ष दिसंबर में नवगछिया नया टोला में एसपी कोठी से महज 200 मीटर की दूरी पर युवक मिथुन कुमार के शव की बरामदगी हुई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त 8 दिसंबर को कर तो ली, लेकिन इस मामले में पुलिस की कार्रवाई प्राथमिकी से आगे नहीं बढ़ पाई। हत्याकांड के बाद पुलिस की ढीली कार्रवाई से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। इसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस जिले में इन दिनों हुईं हत्या की घटनाएं इसकी बानगी हैं।

कोसी दियारा में किसान की हत्या मामले में भी नहीं मिला सुराग

तेतरी विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के पास गंभीर स्थिति में जख्मी महिला की मौत पर रहस्य बरकरार है। पुलिस ने विजय घाट पुल पहुंच पथ के नीचे मधेपुरा के युवक नीतीश कुमार का शव बरामद किया था। नामजद तीनों आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 18 जनवरी को रंगरा के बनिया गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को कई टुकड़े में काटकर फेंक दिया गया था। 20 जनवरी को साधोपुर गांव के कोसी दियारा में किसान की हत्या हुई।

मंटू व छोटे सिंह हत्याकांड के आरोपियों का घर जल्द होगा कुर्क

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। छोटू सिंह हत्याकांड में फरार मानकेश्वर सिंह सहित अन्य अपराधियों के खिलाफ वारंट निर्गत हो गया है। इनके घर की कुर्की का वारंट निर्गत कराकर कार्रवाई की जाएगी। -निधि रानी, एसपी, नवगछिया

तीन माह में नवगछिया में 10 लोगों की हुईं हत्याएं

} 04 दिसंबर : नवगछिया के नया टोला निवासी युवक मिथुन कुमार का शव बरामद हुआ, रहस्य बरकरार }18 जनवरी : रंगरा के बनिया गांव में विवाहिता किरण देवी की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था, सभी आरोपी फरार }18 जनवरी : विजय घाट पुल पहुंच पथ के नीचे भंवरा के पास मधेपुरा के नीतीश कुमार का शव मिला, मामले में तीन नामजद फरार } 20 जनवरी : रंगरा में किसान रामचंद्र मंडल की नृशंस हत्या मामले के सभी आरोपी फरार } 21 जनवरी : विक्रमशिला पहुंच पथ के पास जगतपुर निवासी महिला सीता देवी की रहस्यमय मौत से नहीं उठा पर्दा } 06 फरवरी : खिरनई नदी में मनियमोर की नाबालिग अंजू कुमारी का बोरे में मिला शव, हत्याकांड में सभी अपराधी फरार } 06 फरवरी : अपहृत मंटू चौधरी की गोली मारकर हत्या। नामजद आरोपी मनीष सिंह काेर्ट में सरेंडर कर चुका है }06 फरवरी : पकरा के किसान छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या। मुख्य आरोपी मानकेश्वर सिंह सहित तीन फरार

} 15 फरवरी : बिहपुर थाना के सोनवर्षा में युवक की गोली मारकर हत्या, बिहपुर में युवक को गोली मारकर किया घायल, मोटरसाइकिल लूट }26 फरवरी : नवगछिया नयाटोला में अपराधियों ने व्यवसायी पप्पू मंडल की कर दी थी। गोली मारकर हत्या। सभी अपराधी फरार

छोटुवा की फाइल फोटो।

मनकेश्वर सिंह की फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...