पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामनवमी पर लाइसेंस के बिना जुलूस नहीं निकलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर | रामनवमीं पर जिले में शांति बनाए रखने के लिए एसएसपी आशीष भारती ने नाथनगर थाने में बैठक की। उन्होंने इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्थ की समीक्षा की। उन्होंने कहा, रामनवमीं पर कोई भी जुलूस या शोभायात्रा बिना लाइसेंस का नहीं निकलेगा। अायोजकों को हर जुलूस की जानकारी पहले पुलिस को देनी होगी। जो भी जुलूस निकलेगा, उसके साथ पुलिस टीम भी चलेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी जरूरी निर्देश दिए। आयोजकों को जुलूस व शोभायात्रा के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। ऐसा न होने पर आयोजकों पर कार्रवाई होगी। एसएसपी भारती ने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और नाथनगर थानेदार को सुरक्षा के हर मापदंड के पालन करने के निर्देश दिए हैं।
खबरें और भी हैं...