पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागवत कथा सुनने से सौ जन्मों का पाप नष्ट होता है : धर्मेश महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहपुर| दयालपुर गांव में आठ दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ गुरुवार से शुरू हुआ। उद्घा‌टन मुखिया ललित सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह व कथावाचक बीकानेर के धर्मेश महाराज ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। धर्मेश महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि भागवत कथा नियम पूर्वक सुनने से मनोकामना पूर्ण होती है। भागवत कथा में न तो गुठली है न ही छिलका, सिर्फ रस ही रस है। भागवत सुनने से सौ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। भजन की प्रस्तुति देकर झूमने पर विवश कर दिया। कथा के संचालन में सत्य प्रकाश, सदानंद सिंह, रामसेवक सिंह सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...