मातृशक्ति के सशक्तीकरण से ही समाज का होगा विकास
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आयाेजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर बल दिया। कहा कि देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं के उत्थान से ही देश और समाज का विकास संभव है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिधि की ओर से कलाकेन्द्र में अायाेजित महिला चौपाल में महिलाओं ने पितृसत्तात्मक व्यवस्था को ध्वस्त कर समतावदी समाज बनाने का संकल्प लिया। पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। मशाल जुलूस निकाला गया। मौके पर सरिता गर्ग, दुर्गा, सरिता कुमारी, मनीषी शर्मा, मृदुला सिंह, रजनी, पल्लवी, अनीता जायसवाल, शारदा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। गांधी शांति प्रतिष्ठान में महिला सशक्तीकरण पर 300 डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगार्इ गई। प्रदर्शनी डाक टिकट विशेषज्ञ एवं पर्यावरणविद् राहुल रोहिताश्व ने लगाया। मौके पर प्रकाश चन्द्र गुप्ता, विजयवर्धन, चांद झुनझुनवाला, विक्रमजीत सिंह, संजय अादि माैजूद थे। नगर विधायक अजीत शर्मा के अावास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। विधायक ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। महिला कांग्रेस ने सदर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर पूजा साह, पूनम मिश्रा, उषा रानी, संगीता श्रीवास्तव, बेबी नाज, सुषमा देवी, खुशबू देवी आदि मौजूद थे।
परिधि के महिला चौपाल में विचार रखतीं महिलाएं।