पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैट्रिक व इंटरमीडिएट की काॅपी जांच की रफ्तार धीमी, 30% शिक्षक ही पहुंच रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में मैट्रिक अाैर इंटरमीडिएट के मूल्यांकन कार्य की रफ्तार काफी धीमी है। गुरुवार काे मैट्रिक मूल्यांकन में केवल 122 शिक्षक ही पहुंचे। इंटरमीडिएट की काॅपी जांचने के लिए करीब 200 शिक्षक पहुंचे। काॅपी जांच के साथ ही अंक चढ़ाने का काम भी धीमी गति से चल रहा है। बीएसईबी ने गुरुवार काे भागलपुर मैट्रिक के मूल्यांकन के बाद काॅपियाें पर अंक चढ़ाने के लिए 253 मार्क्स पाेस्टिंग पर्साेनेल के ताैर पर नियुक्ति की है। काम पूरा हाेने के तक ये शिक्षक इसी ताैर पर कार्य करेंगे। वहीं इंटरमीडिएट की काॅपी जांच की तारीख 14 मार्च तक बढ़ी है, मगर शिक्षकाें की संख्या कम ही है। एेसे में काॅपी की जांच समय पर हाेने पर संशय बरकरार है। प्रभारी डीईअाे ने भी इस मामले में अपना हाथ खड़ा कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि शिक्षकाें के नहीं ज्वाइन करने से परेशानी है। हम कार्रवाई कर रहे हैं। काॅपी जांच में अधिक शिक्षक अाएं इसकी अपील भी की है। अब भी शिक्षक नहीं अा रहे हैं। अागे मुख्यालय से निर्देश मिलने पर ही काेई कार्रवाई हाेगी।

खबरें और भी हैं...