धराए छात्र ने डाली जमानत की अर्जी
भागलपुर | जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सिंगल विंडो काउंटर पर 26 फरवरी को फर्जी सीएलसी दाखिल कर मुख्यमंत्री निश्चय सहायता भत्ता योजना का लाभ लेते पकड़े गए छात्र पारस कुमार ने गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में नियमित जमानत की अर्जी दाखिल की। इसकी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। सुल्तानगंज के तिलकपुर निवासी संजय साह के बेटे पारस ने 26 फरवरी को काउंटर पर आवेदन दाखिल किया था। काउंटर पर भौतिक सत्यापन में विंडो ऑपरेटर शंकर साव को सीएलसी पर शक हुआ। शंकर सीएलसी की सत्यता के लिए पारस के साथ टीएनबी कॉलेज पहुंचा। जहां जांच में सीएलसी फर्जी पाया गया। शंकर की रिपोर्ट पर जिला योजना पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने पारस के खिलाफ बरारी थाने में एफआईआर दर्ज हुई फिर 27 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।