पढ़ाई और कारोबार पर ब्रेक जरूर लगा है, लेकिनडरें नहीं, बरतें सावधानी, यही हमारी ताकत है
भागलपुर। कोरोना वारस से संक्रमण की आशंका पर शुक्रवार को जारी सरकार की एडवाइजरी के बाद स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए। पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर हुजूम पर रोक लगा दी गई। एहतियातन यह जरूरी है, लेकिन इससे कई तरह की परेशानी भी खड़ी हो गई है। एक ओर टीएमबीयू में शैक्षणिक सत्र रेगूलर करने की कवायद अधूरी होने जा रही है। दूसरी ओर स्कूलों में नए सत्र देरी से चलेंगे। शहर के कारोबार की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है। इस वायरस से किस तरह के इफैक्ट सामने आ रहे हैं, जानिए...।
काेराेना वायरस के संक्रमण की अाशंका काे देखते हुए टीएमबीयू में 31 मार्च तक की गई बंदी से सबसे बड़ा झटका सत्र नियमितीकरण काे लगेगा। राजभवन की माॅनिटरिंग अाैर एक के बाद एक कर ली जाती रहीं लंबित परीक्षाअाें से माना जाने लगा था कि जून 2020 में स्नातक से लेकर पीजी तक का सत्र नियमित हाे जाएगा। लेकिन अब इसमें देरी हाे सकती है। बंदी से मार्च में तय पांच परीक्षाएं स्थगित हाे चुकी हैं।
टीएमबीयू में अगले हफ्ते पीजी के सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हाेनी थी, लेकिन 31 मार्च तक पीजी विभागाें सहित काॅलेजाें में छुट्टी के निर्देश से परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। मार्च के तीसरे हफ्ते में ही एमएससी बायाेटेक की परीक्षा शुरू हाेनी थी। यह भी नहीं हाे पाएगी। इसके अलावा बीसीए की अलग-अलग सेमेस्टर की तीन परीक्षाएं भी अगले हफ्ते से शुरू हाेनी थीं। ये भी स्थगित हाे गई हैं। विश्वविद्यालय काे इन परीक्षाअाें की नई तिथि अाैर नया कार्यक्रम जारी करना हाेगा।
दूसरी तरफ विश्वविद्यालय की याेजना थी कि अप्रैल में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा होगी। जून तक स्नातक पार्ट टू तथा पार्ट वन की परीक्षा भी ली जाएगी। एेसा हाेने से स्नातक का सत्र जून तक नियमित हाेने का अनुमान था। बंदी से इन परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित हाे सकती है।
कक्षाएं भी प्रभावित
इधर, पीजी के पहले सेमेस्टर अाैर स्नातक पार्ट-1 की कक्षाएं भी प्रभावित हाेंगी। स्नातक में सितंबर 2019 तक दाखिला हुअा था। इसके बाद दुर्गापूजा, दीपावली, छठ अाैर बड़ा दिन की छुट्टी हाेने से कक्षा प्रभावित हुई थीं। जनवरी अाैर फरवरी में भी विश्वविद्यालय अाैर इंटर की परीक्षाअाें के कारण कक्षाएं नियमित नहीं हाे पाई थीं। पीजी में ताे हाल तक दाखिला हाेता रहा था। अब पीजी की कक्षाएं भी 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी।
ऑनलाइन होगा रिजल्ट
भागलपुर | काेराेना की आशंंका में बंद हुए स्कूलों में सेशन लेट होंगे। कुछ स्कूलाें की परीक्षाएं बीच में बंद हाे गई हैं ताे कुछ स्कूल रिजल्ट अाॅनलाइन निकालने की तैयारी कर रहे हैं। शहर के 7 प्रमुख अाईसीएससी बाेर्ड के स्कूलाें में 16 व 17 मार्च से नए सत्र शुरू होने हैं, लेकिन 31 मार्च तक स्कूलों के बंद होने से अब नए सत्र की शुरुआत में वक्त लगेगा। माउंट असीसी, कार्मेल, सेंट जाेसेफ, सेंट टेरेसा, सेंट पाॅल, होली फैमिली अाैर डाॅन बाॅस्काे में सेशन लेट हाेना तय है। स्कूल एक अप्रैल से भी खुलें तो 15 दिन सत्र लेट होगा। सीबीएसई स्कूलाें में भी सत्र देरी से शुरू होगा। सरकारी स्कूलों में पहले ही 16 मार्च से पहली से आठवीं तक की परीक्षा रद्द हो गई हैं। इन स्कूलों में भी सत्र लेट होगा। डीएवी पब्लिक स्कूल में परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। सात अप्रैल से नया सेशन शुरू हाेना था। मगर अब 31 मार्च के बाद बचे हुए विषयाें की परीक्षा रीशेड्यूल की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट बनाने में वक्त लगेगा। प्राचार्य केके सिन्हा ने बताया, परीक्षा रीशेडयूल करने पर विचार हो रहा है। सत्र तो इस बार देर हो ही जाएगा। नवयुग विद्यालय अाॅनलाइन रिजल्ट निकालेगा।
कुप्पाघाट में 31 तक भक्तों के अाने पर राेक
भागलपुर | काेराेना वायरस काे लेकर कुप्पाघाट में 31 मार्च तक श्रद्धालुअाें के अाने पर राेक लगा दी गई है। वहां हाेने वाले कार्यक्रम काे भी स्थगित कर दिया गया है। अखिल भारतीय संतमत-सत्संग महासभा के महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल व मंत्री सूर्यनारायण मंडल ने बताया कि 15 एवं 16 मार्च काे कटिहार के प्राणपुर, 18 एवं 19 मार्च काे सुखासन, 20 एवं 21 मार्च काे छातापुर, 22 एवं 23 मार्च काे सिमरी बख्तियारपुर, 25 एवं 26 मार्च काे बराैनी, 27 एवं 28 मार्च काे समस्तीपुर, 29 एवं 30 मार्च काे बेनीपुर व 4 से 6 अप्रैल काे पटना गांधी मैदान में हाेने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
17 दिन की बंदी से अनियमित होगा सत्र
आस्था
स्कूल
टीएमबीयू