अाज मौसम भी खेलेगा होली; बारिश के आसार, सुबह-शाम पड़ेगी ठंड
पटना | पटना सहित सूबे के कई क्षेत्रों में हाेली पर मंगलवार काे हल्की बारिश के अासार हैं। राज्य के उत्तरी भाग में चक्रवाती हवाअाें से शनिवार देर रात और रविवार सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार व पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल से ऊपर 1.5 किमी क्षेत्र में टर्फ बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से 10 से 16 मार्च तक पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, पश्चिमी चंपारण, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। हालांकि पटना में उत्तर-पश्चिम की तरफ से 16 से 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा में नमी बनी हुई है। इससे सुबह-शाम ठंड पड़ेगी।