इस बार स्ट्रॉबेरी की बंपर खेती, घर बैठे कीजिए खरीदारी
अब तक बाजार में खास दुकानों पर बमुश्किल मिलने वाली स्ट्रॉबेरी अब खेत से सीधे आपके घरों तक पहुंचेगी। पहली बार जिले के किसानों ने बड़े पैमाने पर स्ट्राॅबेरी की खेती की है। इस बंपर पैदावार के बाद किसानों ने खुद ही इसकी मार्केटिंग करने का बीड़ा भी उठाया है। वे सीधे अपने खेत से भागलपुर में घराें में डिलिवरी कर रहे हैं। यह 250-300 रुपए किलो की दर पर बिक रही है। आपको भी यदि ताजे स्ट्रॉबेरी चाहिए तो किसान सीधे आपके घरों तक यह मुहैया करवाएंगे।
22 कट्ठे में हुई है इस बार स्ट्राॅबेरी की खेती
किसानाें ने इस बार गंगा दियारा के 22 कट्ठे में मिलकर स्ट्राॅबेरी की खेती की है। बीएयू के वैज्ञानिकाें की मदद से चार किसानाें ने मिलकर खेती की। इस रकबे में रोजाना करीब 45-50 किलाेग्राम स्ट्राॅबेरी का उत्पादन हाे रहा है। किसान इसे पटना, रांची अाैर काेलकाता भेजने के साथ शहर में भी सप्लाई कर रहे हैं। इसके लिए बकायदा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। किसान रामकृपाल कुमार, विकास कुमार ने बताया कि इससे फायदा हाे रहा है। पहले मक्के की खेती करते थे, उससे नुकसान होने पर स्ट्राॅबेरी की खेती शुरू की।
बीएयू जल्द ही टिश्यू कल्चर से स्ट्राॅबेरी प्लांट करेगा विकसित
बीएयू के रिसर्च स्काॅलर डाॅ. विकास कुमार ने स्ट्राॅबेरी प्लांट काे टिश्यू कल्चर से विकसित किया है। इस पद्धति से विकसित पौधे से किसानों की लागत आधी होगी।स्ट्राॅबेरी की खेती के लिए फिलहाल बाहर से पाैधे मंगाए जाते हैं। विकास ने बताया कि टिश्यू कल्चर से इस प्लांट विकसित होने से किसानों को कम कीमत में ये पौधे स्थानीय स्तर पर ही मिल जाएंगे।
किसानों ने इस बार अच्छी खेती की
किसानाें काे स्ट्राॅबेरी की खेती करने के लिए बीएयू लगातार प्राेत्साहित कर रहा है। इस बार किसानाेें ने मिलकर खेती की। अच्छा उत्पादन हुअा है। अब किसान खुद ही इसकी मार्केटिंग भी कर रहे हैं।
डाॅ. राम दत्त, एपीअारअाे , बीएयू
गंगा दियारा में खेत से स्ट्रॉबेरी तोड़ते किसान।