पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Bhagalpur News This Time The Meeting Of Councilors Will Not Be Held In The Municipal Corporation Municipal Commissioner Said No Budget

इस बार नगर निगम में नहीं हाेगा पार्षदों का हाेली मिलन समारोह, नगर आयुक्त बोलीं- नहीं है बजट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछली बार 80 हजार हुए थे होली मिलन समारोह पर खर्च

नगर निगम में इस बार हाेली मिलन समाराेह नहीं हाेगा। पिछली बार चिल्ड्रेन पार्क में मेयर सीमा साहा के नेतृत्व में हाेली मिलन समाराेह हुआ था। इस बार भी मेयर ने निगम के पीअारअाे सत्येंद्र प्रसाद वर्मा के माध्यम से नगर अायुक्त जे. प्रियदर्शिनी काे सूचना भिजवाया ताे नगर अायुक्त ने कहा कि निगम में एेसा काेई बजट नहीं है, इसके बाद मेयर ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। जानकारी के अनुसार हर बार निगम ही कार्यक्रम का खर्च उठाता है। पिछली बार करीब 80 हजार रुपए इस पर खर्च हुए थे। हालांकि इसका हिसाब-किताब निगम के लेखा रजिस्टर में नहीं रहता है।

2018 में तत्कालीन नगर अायुक्त श्याम बिहारी मीणा ने भी कार्यक्रम करने से इनकार कर दिया था ताे मेयर समेत अन्य जनप्रतिनिधियाें ने अपने स्तर से ही निगम परिसर में कार्यक्रम का प्लान बनाया था। हालांकि बाद में निगम प्रशासन ने खर्च करने की सहमति दे दी थी। पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार निगम प्रशासन ने मना कर दिया है। दाे पार्षद अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। मेयर सीमा साहा ने बताया कि नगर अायुक्त ने हाेली मिलन कार्यक्रम करने से इनकार कर दिया ताे हमने भी छाेड़ दिया। हर बार निगम ही कार्यक्रम अायाेजित करता रहा है।

खबरें और भी हैं...