पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेतरी में गोलीबारी व पथराव मामले में तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवगछिया| तेतरी गांव में होली के दिन दो पक्षों में हुई गोलीबारी व पथराव की घटना के बाद पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। इस मामले में पुलिस ने तेतरी निवासी बदरी राय उर्फ रवीश कुमार, सत्यम कुमार व शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बदरी राय की गिरफ्तारी बुधवार की देर रात हुई। जबकि सत्यम व शिवम को पुलिस ने गुरुवार की शाम उस वक्त गिरफ्तार किया जब दोनों इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल जा रहे थे। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सत्यम ने भी आवेदन दिया है। जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है। वहीं गुरुवार को सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव गौतम कुमार प्रीतम, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के अनुपम आशीष, सोहराब, बिहार फूले आंबेडकर मंच के नसीब रविदास, चंदेश्वरी दास, सुनील दास ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण दलित परिवारों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को मुखिया के घर के सामने अश्लील गाना बजाने के कारण विवाद शुरू हुआ था। पुलिस सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे।
खबरें और भी हैं...