कोरोना को ले तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग स्थगित
अनुमंडल मुख्यालय पर होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग का आयोजन काेरोना वारयरस को लेकर स्थगित कर दिया है। इसके लिए एसडीओ व एसडीपीओ ने बाबा से मिलकर कार्यक्रम स्थगित करने का आग्रह किया। इसके बाद अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा महर्षि मेंही धाम मनियारपुर धाम बौंसी के प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज ने होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। बाब से आग्रह करने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर दिए गए अपने आदेश को भी रद्द कर दिया। स्वामी जी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच चुके हैं। शनिवार को 2-3 घंटे का प्रार्थना व ध्यान कार्यक्रम सभी को विदा कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम शनिवार और रविवार चलेगा। बाबा ने बताया कि वे लोगों को लौटाने के लिए वे 2-3 घंटे के लिए मंच पर जाएंगे। मालूम हो कि अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 109वें अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु कहलगांव आ चुके हैं। सतसंग आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। सभी श्रद्धालुओं से वापस लौटने का आग्रह किया गया है। एसडीओ सुजय कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सरकारी आदेश के आलोक में सतसंग के लिए दिए गए आदेश को रद्द कर दिया गया है।
बाबा चतुरानंद को सरकारी आदेश को बताते एसडीओ व एसडीपीओ। मौके पर मौजूद अन्य लोग।