पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अप्रैल तक तीन मंजिला सिल्क भवन हाे जाएगा तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चार साल के लगातार प्रयास के बाद अब सिल्क भवन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अप्रैल तक तीन मंजिला सिल्क भवन बनकर तैयार हाेने की संभावना है। हालांकि 10 मर्इ तक निर्माण पूरा करने की समय सीमा तय की गर्इ है। लेकिन निर्माण एजेंसी भवन निर्माण निगम के उपमहाप्रबंधक का दावा है कि अप्रैल तक हर हाल में पूरा हाे जाएगा। सिल्क भवन बनने से सिल्क से जुड़े सारे काम एक छत के नीचे हाेगा। वहां सिल्क से जुड़े सारे दफ्तर एक जगह पर हाेंगे। साथ ही बुनकराें काे ट्रेनिंग से लेकर सिल्क के उत्पाद की बिक्री का केंद्र भी हाेगा। वहां प्रदर्शनी भी लगेगी। इससे लाेग वहां जाकर सिल्क से उत्पाद काे न केवल देख सकेंगे बल्कि उसे खरीद भी सकेंगे।

निर्माण की दिशा में 2016 से शुरू हुई थी पहल

सिल्क भवन के निर्माण की दिशा में पहल 2016 से शुरू हुर्इ थी। उस वक्त पूर्व कमिश्नर अजय कुमार चाैधरी ने इसके लिए पहल की थी अाैर उद्याेग मंत्री से इसकी मांगी की। इसके बाद ही उद्याेग विभाग की अाेर से 13.84 कराेड़ रुपए की स्वीकृति हुर्इ। लेकिन शुरुअाती दाैरान में इस काम काे लेकर यह तय नहीं हाे पा रहा था कि काम काैन करेगा। पहले भवन निर्माण निगम, फिर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ऑथोरिटी (आईडीए) को जिम्मा मिला। इसके बाद भवन निर्माण विभाग और अंत में फिर भवन निर्माण निगम को काम सौंपा गया। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन एकल टेंडर आने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया है। फिर दाेबारा टेंडर हुअा। इन सारी प्रक्रिया में दाे साल बीत गए। इसके बाद पिछले साल इसका टेंडर फाइनल हुअा है। इसके बाद निर्माण शुरू किया गया। अभी भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। अभी सिल्क संस्थान नाथनगर में है। एक दफ्तर संयुक्त भवन में है ताे एक जीराे माइल के पास है। लेकिन सिल्क भवन में जब सारे दफ्तर एक जगह पर हाेंगे, ताे इसका लाभ लाेगाें काे मिल सकेगा।

मिलेंगी ये सुविधाएं

{दाे ट्रेनिंग सेंटर हाेगा

{बिक्री केंद्र बनेगा

{प्रदर्शनी के लिए गैलरी हाेगी

{बुनकरों के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी

{कपड़े की पैकेजिंग और मार्केटिंग की सुविधा मिलेगी

अप्रैल तक पूरा हाेगा काम

भवन निर्माण निगम की अाेर से कहा गया है कि अप्रैल तक सिल्क भवन बनकर तैयार हाे जाएगा। इसके बाद जब उद्याेग विभाग काे हैंडअाेवर हाेगा ताे यह तय हाेगा कि वहां काैन-काैन काम हाेंगे।
-रामशरण राम, महाप्रबंधक, जिला उद्याेग केंद्र

एक छत के नीचे होंगे सभी दफ्तर, बिक्री केंद्र भी खुलेगा

जीराे माइल के पास बन रहा सिल्क भवन।
खबरें और भी हैं...