पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Khalganv News Three Thieves Who Had Stolen A Jewel Of Crores Of Rupees From The House Of Retired Ias In Delhi Arrested From Kahalgaon

दिल्ली में रिटायर्ड आईएएस के घर से करोड़ों रुपए का जेवर चोरी कर भागे तीन चोर कहलगांव से गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दिल्ली पुलिस ने शाहकुमारी पहाड़ व काजीपुरा से करोड़ों के जेवरात के साथ एक महिला सहित तीन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में मनोज साह, उसकी प|ी रूबी साह व मुकेश साह का नाम शामिल है। इन पर फ्रेंडस कॉलोनी क्लब दिल्ली थाना क्षेत्र के एक रिटायर्ड आईएएस के घर चोरी करने का आरोप है और इन पर उक्त थाने में चोरी का मामला दर्ज है। फ्रेंड क्लब थाने के आरक्षी निरीक्षक विष्णु कुमार के साथ एसआई नीरज कुमार और एक महिला सिपाही के साथ कहलगांव थाने की पुलिस ने गुरुवार की आधी रात बाद उक्त दोनों स्थानों पर छापामारी की। इस कार्रवाई में पुलिय गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इनके पास से करीब एक करोड़ के हीरे-जवाहरात के बने आभूषण बरामद किया है। उक्त मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन कहलगांव थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कुछ स्थानों पर छापामारी कर तीन लोगों को गिरप्तार कर दिल्ली ले गई। इनके खिलाफ दिल्ली के उक्त थाने में चोरी का माला दर्ज है। बताया जाता है कि ये तीनों पेशेवर चोर हैं और इनका एक गिरोह है। ये दिल्ली के विभिन्न इलाकों के घरों में पहले नौकरी मांगते है, फिर कुछ दिन नौकरी करते हुए घरों की रेकी करते हैं। समय मिलते ही घर से जेवरात की चोरी कर फरार हो जाते हैं। इनके ऊपर दिल्ली के कई थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। इन्हें कई बार दिल्ली पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसबार गिरोह ने दिल्ली में हुए दंगा के समय फ्रेंड क्लब थाना क्षेत्र के एक रिटार्यड आईएस के घर नौकरी मांगने गए। नौकरी पर रखे जाने के बाद दिनभर में ही ये वहां से हीरे-जवाहरात के आभूषण लेकर फरार हो गए।

कहलगांव थाने में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए चोर।
खबरें और भी हैं...