अपराधी को पकड़ने के िलए बलशाली होनाजरूरी नहीं, साहस होना चाहिए : एसएसपी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भागलपुर पुलिस ने रविवार काे वैसी महिला व लड़कियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपराधियों को पकड़ा अौर उन्हें कोर्ट से सजा दिलाई। शहर में अमन-चैन कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शांति समिति की महिला सदस्य, शराबबंदी को लेकर जागरूक करने वाली महिला, ट्रैफिक अौर क्राइम कंट्रोल में सहयोग करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी अाशीष भारती ने प्रशस्ति-पत्र दिया। सैंडिस कंपाउंड के अोपन थियेटर में अायोजित सम्मान समारोह में एसएसपी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए बलशाली होना जरूरी नहीं है। भीतर से साहस होना चाहिए। महिला शिक्षिका सरिता देवी व स्कूल की 7 छात्राअों ने जिस तरह साहस का परिचय देते हुए बदमाश अौर मनचलों को सबक सिखाया, उनसे दूसरी महिलाअों को प्रेरणा लेनी चाहिए। भागलपुर पुलिस एेसी महिला व लड़कियों को सलाम करती है। मौके पर विधि-व्यवस्था डीएसपी मो. नेसार अहमद शाह, ट्रैफिक डीएसपी अारके झा, डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील कुमार, सार्जेट मेजर राम एकबाल प्रसाद यादव, तातारपुर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर केके शर्मा, ट्रैफिक थानेदार रविंद्र महतो, उत्पाद दारोगा नील कमल मिश्रा, शिक्षक प्रवीण मिश्रा मौजूद थे। इससे पहले पुलिस लाइन से महिला सुरक्षा को लेकर रन फॉर सिक्योरिटी का अायोजन हुअा, जिसमें एसएसपी व महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। हेल्थ कैंप में महिला सिपाहियों की स्वास्थ्य जांच हुई अौर भागलपुर पुलिस द्वारा गोद लिये गांव मीराचक में महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का अायोजन किया गया। रविवार को शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था महिला अौर कोतवाली थाने का पूरा कामकाज अोडी ड्यूटी, गश्ती अादि महिला पुलिसकर्मियों के जिम्मे रहा।
किसी ने पति को शराब की लत छुड़ाई तो किसी ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से रोका
सरिता देवी : विश्वविद्यालय बाल निकेतन स्कूल की शिक्षिका हैं। चेन छिनतई करने वाले बदमाशों को खुद पकड़कर पुलिस को सौंपा था। कोर्ट में समय पर गवाही दी अौर बदमाशों को सजा दिलाई।
नीलम देवी : नाथनगर शांति समिति की सदस्य है। विषहरी पूजा के दौरान नाथनगर इलाके में ये अपनी टीम के साथ मंदिर में चौकस रही तो चेन छिनतई की घटना नहीं घटी।
रेणु देवी : शांति समिति की सदस्य हैं। परबत्ती इलाके में इनकी तत्परता से कई बार सौहार्द को बिगड़ने से टला है।
इंदु देवी : शांति समिति की सदस्य हैं। तातारपुर अौर कोतवाली इलाके में इनकी तत्परता से कई बार सौहार्द को बिगड़ने से टाला गया है।
बिंदु देवी : सुल्तानगंज के शाहाबाद की निवासी हैं। पति को शराब की लत छुड़ाने में इनका योगदान रहा। पति के साथ-साथ गांव में शराबबंदी को लेकर जागरूकता भी चलाई।
सात स्कूली छात्राएं : यूनिक पाथ फाइंड स्कूल की 7 बहादुर छात्रा ब्यूटी भारती, जिया कुमारी, श्रेया भारती, तृष्णा प्रिया, स्मिता प्रिया, रितु कुमारी, रिचा राय ने छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाया था।
कविता कुमारी : महिला सिपाही हैं अौर एनटीपीसी थाने में तैनात हैं। इन्होंने वर्दीधारी महिलाअों के जीवन की कठिनाइयों व अपने कर्तव्य को कविता के जरिए चित्रित किया है। सोशल मीडिया पर उक्त कविता काफी चर्चित रही।
शांति कुमारी : महिला सिपाही हैं। शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान इन्होंने एक पुरुष अारोपी को 500 मीटर दौड़कर पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर शराब भी बरामद हुई थी।
सोसिया देवी : सजौर थाने की महिला चौकीदार हैं। महिला अारोपियों को गिरफ्तार करवाने में इनकी अहम भूमिका रही है। महिलाअों से संबंधित कई केस में महिलाअों की गिरफ्तारी इनकी निशानदेही पर हुई है।
अनुराधा अौर सतवंती : दोनों महिला सिपाही हैं। सादे लिबास में पुलिस लाइन में घूम रहे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पर इन्होंने तब इंसास तान दिया था, जब डीजीपी ने अपना परिचय छिपाते हुए हथियार छीनने की धमकी दी थी।
ट्रैफिक कंट्रोल : महिला सिपाही सुधा कुमारी, रूबी कुमारी अौर सुनंदा कुमारी ट्रैफिक में तैनात हैं। शहर में ट्रैफिक रेगुलेट करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। लगातार 8 घंटे तक खड़े होकर ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करती हैं।
क्राइम कंट्रोल : महिलाअाें के खिलाफ होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शेरनी दल की जमादार सावित्री देवी, सिपाही किरण कुमारी, शोभामणि कुमारी, श्वेता भारती, निर्मला कुमारी, अलका कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
क्राइम अौर ट्रैफिक कंट्रोल करने में भूमिका निभाने वाली महिला पुलिसकर्मी भी पुरस्कृत
महिला दिवस के मौके पर एसएसपी अाशीष भारती ने बहादुर महिला, लड़कियों अौर महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
पति को शराब की लत छुड़ाने वाली अौर गांव में शराबबंदी को को लेकर जागरूकता फैलाने वाली सुल्तानगंज के शाहाबाद की बिंदु देवी को प्रशस्ति-पत्र देते एसएसपी ।