मशरूम उत्पादन के लिए किया प्रशिक्षित
भागलपुर | जन उपवन फाउण्डेशन ने रविवार काे बरारी में महिलाअाें के बीच मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण शिविर का अायाेजन िकया गया। इसकी अध्यक्षता प्रबंधक कुमकुम ने की। इस दाैरान मास्टर ट्रेनर उदय कुमार सिन्हा ने 30 महिलाअाें काे उत्पादन की बारिकियां व मशरूम उत्पादन के लिए खाद तैयार कर बैग बनाने की प्रक्रिया काे बताया। उन्हाेंने बताया िक मशरूम की पाैष्टिकता के कारण ही इसके सेवन से व्यक्ति स्वस्थ अाैर निराेगी बना रहता है। मशरूम हृदय राेग, डायबिटीज, पेट संबंधी राेग, एनिमिया अादि में काफी फायदेमंद है। अध्यक्षता कर रही प्रबंधक कुमकुम ने महिलाअाें काे बताया िक मशरूम की खेती से महिलाएं घर बैठे अात्मनिर्भर बन सकती हैं। स अवसर पर कई महिलाअाें ने मशरूम की खेती काे स्वराेजगार के रूप अपनाने की इच्छा व्यक्त की। इसके लिए संस्था उन्हें सहयाेग करेगी। माैके पर मीनू भारती, कंचन घाेष, निशा, दुलारी देवी, पुष्पा देवी, सुमन देवी अादि माैजूद थी।