पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परेशानी : थोक बाजार में मास्क-सेनेटाइजर खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और सेनेटाइजर के इस्तेमाल की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के बाद बाजार से ये दोनों चीजें गायब हो गई हैं। थोक बाजार से दो सप्ताह पहले ही मास्क और सेनेटाइजर आउट ऑफ स्टॉक था। अब खुदरा में भी नहीं मिल रही हैं। करीब 80 फीसदी दुकानाें में लोगों को उक्त दोनों सामान नहीं मिल रहे। जिन दुकानों पर हैं, वहां मनमानी कीमत पर बेची जा रही है।

मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रसन्न कुमार सिंह व जनरल सेक्रेटरी अमरेंद्र कुमार ने सभी जिलों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि उक्त सामान का ज्यादा दाम न लें। उचित व न्यूनतम मार्जिन लें। ब्लैक मार्केटिंग करने पर सरकार ने उचित कार्रवाई की बात कही है। इसे भी ध्यान में रखें।

इधर, भागलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रदीप जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश की कॉपी सभी दवा दुकानदारों व सप्लायरों को व्हाट्सएप की दी गई है। किसी दुकान से ज्यादा रकम लेने की शिकायत आती है तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। संगठन उस दुकानदार का साथ नहीं देगा।

खबरें और भी हैं...