हाईटेंशन तार पर गिरी टहनी, 10 घंटे बत्ती गुल
शहर में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से पूर्वी क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे बिजली गुल रही। कहीं बिजली के तार पर पेड़ की टहनी गिर गई तो कहीं पीएसएस में तकनीकी खराबी आई तो बत्ती गुल हो गई। कई स्थानों पर फ्यूज उड़ जाने से भी घरों में अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार रात 10 बजे सुंदरवन के पास 33 केवीए (हाईटेंशन लाइन) के तार पर पेड़ की टहनी गिर पड़ी। इससे बरारी, मायागंज अाैर घंटाघर फीडर ब्रेकडाउन रहा। इससे शहर की 18 कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई।
रात 10 बजे से सुबह 5.34 बजे तक घरों में अंधेरा छाया रहा। इसे फॉल्ट को ठीक किया ही गया था कि शनिवार दोपहर 2 बजे फिर जेल पीएसएस में फॉल्ट से बिजली कट गई। चार घंटे की मशक्कत कर बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त किया, इसके बाद बिजली बहाल हुई। दरअसल, शुक्रवार रात 10 बजे सुंदरवन के पास तार पर टहनी गिरी तो इसे हटाने के लिए समय पर बिजली कंपनी के कर्मचारी पहुंचे ही नहीं। शनिवार तड़के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। जैसे-तैसे टहनी हटाई और लाइन दुरुस्त कर बिजली बहाल की गई। इस बीच रात 10 बजे से सुबह 5.34 बजे तक तिलाकामांझी, जवारीपुर, अानंदगढ़ काॅलाेनी, बैंक काॅलाेनी, तुलसीनगर, नवाबबाग, लालबाग, खंजरपुर, बरारी, सरखीकल, झाैआकाेठी, अादमपुर, घंटाघर, राधारानी सिन्हा राेड, खरमनचक, हवार्इअड्डा, विक्रमशिला काॅलाेनी, गांधी ग्राम काॅलाेनी सहित अन्य इलाकाें में बिजली न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कजरैली फीडर में भी खराबी, दो घंटे बिजली गुल
बारिश के बीच कजरैली फीडर में भी खराबी अा गर्इ, इससे दर्जनाें ग्रामीण इलाकाें की बिजली घंटाें गुल रही। नाथनगर, चम्पानगर, हबीबपुर, कबीरपुर, साहेबगंज, सराय, माेजाहिदपुर अादि इलाकाें में भी कई बार फ्यूूूज उड़े और बिजली की ट्रिपिंग होती रही। कर्इ इलाकाें में बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। घरों में मोटर ही नहीं चल सके।
टहनी गिरने से बिजली बाधित हुई
रात में सुंदरवन के पास 33केवीए के तार पर पेड़ की टहनी गिरने अाैर दिन में जेल पीएसएस में तकनीकी खराबी अाने से कर्इ इलाकाें में बिजली बाधित रही।
-संतोष कुमार, जूनियर इंजीनियर, बिजली कंपनी