सड़क हादसे में दो घायल, मायागंज अस्पताल रेफर
नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर गुरुवार की देर रात को किसी अज्ञात गाड़ी में टकराने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों में एक थाना क्षेत्र के बड़ी अल्लापुर निवासी विनोद मंडल की प|ी रानी देवी और दूसरा मोहन मंडल की बेटी दुलारी कुमारी है। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल भेजा। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया।