दो पक्षों में हुई मारपीट, 2 महिला समेत छह घायल
सुल्तानगंज के पिलदौरी वार्ड संख्या-16 का मामला
पूर्व के विवाद को लेकर पिलदौरी वार्ड संख्या-16 में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 2 महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायल शुक्रवार की देर शाम थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा। एक पक्ष के मिथुन बिंद, मिथिलेश कुमार, सुशीला देवी घायल हैं, तो वहीं दूसरे पक्ष के सूरज कुमार, रघुवीर कुमार, रुकमा देवी घायल हैं। एक पक्ष के घायलों का आरोप है कि पूर्व से दोनों पक्षों की ओर से विवाद चल रहा है। अक्सर दूसरे पक्ष के लोग मारपीट का बहाना ढूंढते रहते थे इसी क्रम में दूसरे पक्ष के सूरज कुमार तेज रफ्तार से बाइक चलाकर जा रहा था।
मना करने पर थोड़ी देर बाद अपने सहयोगियों के साथ आया और रॉड, लाठी और मुक्के से मारने पीटने लगा। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी लाठी डंडा से वार किया, जिससे कि दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हो हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। दोनों पक्ष की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है।
मारपीट में घायल लोग।
दिलगौरी में मारपीट में दोनों पक्ष के घायल लोग।