पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे ट्रैक से अज्ञात अधेड़ का शव हुआ बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीरपैंती| लक्ष्मीपुर हॉल्ट के समीप दोपहर एक बजे किसी ट्रेन के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई। डाउन ट्रैक पर शव रहने के कारण साहेबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शिवनारायणपुर स्टेशन पर 90 मिनट तक खड़ी रही। जबकि धुलियान पैसेंजर विक्रमशिला स्टेशन पर एक घंटे रुकी रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसकी सूचना लोगों ने पीरपैंती स्टेशन प्रबंधक घनश्याम दास, भागलपुर जीआरपी, कहलगांव, पीरपैंती आरपीएफ और पीरपैंती थानाध्यक्ष राकेश कुमार को दी। इसके बाद जीआरपी व आरपीएफ के जवान पहुंचे। पीरपैंती थाना के एएसआई भगवान सिंह पुलिस बलों के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाना लाए।
खबरें और भी हैं...