पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Bhagalpur News Unseasonal Rains Caused Huge Damage To Thousands Of Acres Of Rabi Crop In The Block Blocks Of The District Annadata Stuck In Trouble

बेमौसम बारिश से जिले के प्रखंडों में हजारों एकड़ में लगी रबी फसल को भारी नुकसान, मुश्किल में फंसे अन्नदाता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रबंधक ने कहा- जिले को लिखा गया है पत्र दो दिन में दवा आ जाएगी

मिर्जाचौकी में एनएच पर बनाए गए बैरियर पर मुस्तैद रहे मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर

बिहार-झारखंड की सीमा पर मिर्जाचौके के पास एनएच 80 पर बनाए गए बैरियर पर जांच से बचने के लिए वाहन चालकों ने रास्ता बदल लिया है। मिर्जाचौकी से गिट्टी, मेटल व पत्थर लोड कर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले वाहन अब भगैया के रास्ते धमड़ी, बाराहाट होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे हैं। वाहन चालक इस रूट को ओवरलोड वाहन ले जाने के लिए सुरक्षित मान रहे है। इस रूट में कही वाहनों को रोका-टोका नही जाता है।

वहीं शनिवार को मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अफसर बैरियर पर तैनात रहे। जबकि प्रवर्तन अवर निरीक्षक पहली पाली में नदारद थे। देर शाम खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार बैरियर पर जमे रहे। डीटीओ के अधिकारी के नहीं होने से गाड़यों की ओवरलोड की जांच नहीं हो पाई। बीडीओ रज्जन लाल निगम ने बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डीटीओ के पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। जिसके विरुद्ध जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। डीटीओ के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के नहीं रहने से ओवरलोड वाहनों की जांच नहीं हो पाई। बैरियर स्थापित होने के बाद झारखंड की ओर से पत्थर, गिट्टी लोड कर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाली वाहनों की संख्या शनिवार को काफी कम दिखी।

ठेकेदार से मांगी 5 लाख की रंगदारी, काम रोका

सुल्तानगंज के भीरखुर्द के दोतारा पोखर का मामला सात पर प्राथमिकी दर्ज

भास्कर न्यूज | सुल्तानगंज

जल-जीवन-हरियाली के तहत भीरखुर्द के दोतारा पोखर की खुदाई करवा रहे ठेकेदार मनोज कुमार सिंह से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर ठेकेदार ने तीन नामजद सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में ठेकेदार ने कहा है कि जल-जीवन- हरियाली योजना के तहत भीरखुर्द के दोतारा पोखर की खुदाई का टेंडर लघु सिंचाई प्रमंडल भागलपुर द्वारा दिया गया है। 13 मार्च को काम करने गए तो उधाडीह निवासी गुंजन सिंह, विकास सिंह, मुकेश सिंह और चार अज्ञात लोग आए और कहा कि हम 25 साल से इस जमीन पर फसल उगा रहे हैं। यह जमीन हमारे पूर्वजों की है। यदि पोखर की खुदाई करानी है तो 5 लाख रुपए रंगदारी दो। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार ने बताया कि इसके बाद सीओ और पुलिस को इसकी सूचना दी। सीओ शशिकांत कुमार पुलिस बल के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे और आरोपियों से कागजात की मांग की। लेकिन वे कोई कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद सीओ ने कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उनके जाने के दो घंटे बाद आरोपी हथियार के साथ आए और मजदूरों को काम करने से रोक दिया। कहा कि जब तक रंगदारी नहीं मिलेगी काम बंद रहेगा। थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने बताया कि ठेकेदार के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

आपसी विवाद में युवक का खंती से सिर फोड़ा

कहलगांव। थाना क्षेत्र के श्यामपुर पंचायत के कलगीगंज निवासी युवक अक्ष्य कुमार पर आपसी विवाद में खंती और पिस्टल की बट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। इसे लेकर घायल युवक अक्षय कुमार ने कहलगांव थाना में ब्रजेश पासवान, महेन्द्र पासवान, बैकुंठ उर्फ गुज्जो पासवान के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का अरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में उसने कहा है कि शनिवार को आरोपी आए और बिना कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने खंती और पिस्टल की बट से मारकर सिर फोड़ दिया। शोर होने पर गांव के कुछ लोग पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल का इलाज परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में करया। इधर, कहलगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहपुर में उद्योग लगाने का होगा प्रयास : बीमा भारती

नारायणपुर के भोजूटोल में कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का अभिनंदन

नारायणपुर | बिहपुर की जमीन गन्ना के लिए उपयुक्त नहीं है और यहां की खेती भी गन्ना आधारित नहीं है। इससे यहां तो ऐसा कुछ काम संभव नहीं है, लेकिन पूरे सूबे में जहां भी चीनी मिल बंद पड़ें हैं उन्हें चालू कराने का काम अंतिम चरण में है। उक्त बातें बिहार सरकार की गन्ना मंत्री बीमा भारती ने शनिवार को भोजू टोल में अपने अभिनंदन समारोह के दौरान कहीं। वे भोजू टोल के ही जदयू कार्यकर्ता मनीष कुमार के घर अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बरसों से बंद पानी अब चालू होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में छोटे उद्योग लगाने का प्रयास किया जाएगा। जहां कहीं भी इस प्रकार के उद्योग के संभावना होगी मैं अपने स्तर से उस पर काम करने की पूरी कोशिश करूंगी। मौके पर छात्र जदयू के प्रखंड महासचिव छोटू गोस्वामी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में दवा नहीं, बाहर से खरीद रहे मरीजों के परिजन

भास्कर न्यूज | सुल्तानगंज

कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है, अस्पताल के सभी कर्मी और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है वहीं सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में इससे निपटने की तैयारी शून्य है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि यहां अन्य जरूरी दवाइयां भी नहीं हैं। ऐसे में मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रबंधक चन्दन कुमार ने बताया कि जल्द ही वार्ड तैयार कर लिया जाएगा। 30 तरह की जरूरी दवाइयां जिले से मांगी गई हैं जो एक से दो दिनों में उपलब्ध हो जाएगा। अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिला वार्ड में लगे सभी बेड की दूरी बढ़ा दी गई है। वहीं इस मामले को लेकर विधायक सुबोध राय ने सिविल सर्जन से मोबाइल पर फोन कर रेफरल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में जरूरी दवाइयां मुहैया कराने को कहा है।

सड़क हादसे में युवक की मौत के दूसरे दिन भी ममलखा में मातम

भास्कर न्यूज | सबौर

शुक्रवार की रात ममलखा के रामनगर दियारा निवासी भगवान मंडल के पुत्र हरेराम मंडल (24) की सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में मातम है। युवक का शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। लोगों ने बताया कि हरेराम की शादी फरवरी में ही हुई थी। नवविवाहिता प|ी शव के साथ लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगा रही है। वहीं छह माह पहले बनी सड़क जर्जर हो चुकी है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 3 दिन में दो सड़क हादसे में एक की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे आसपास के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर संबंधित जिम्मेदारों ने जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया तो हम आंदोलन करेंगे।

काेराेना वायरस के कारण एनडीए का होली मिलन समारोह स्थगित

भास्कर न्यूज | सुल्तानगंज

काेराेना वायरस के कारणा एनडीए का होली मिलन समारोह स्थगित हो गया। और यह कोरोना वायरस के जागरूकता बैठक में तब्दील हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत यात्री धर्मशाला सीतारामपुर में हाेली मिलन समारोह हाेना था, लेकिन विधायक सुबोध राय ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के डॉ मुनीलाल गुप्ता ने कहा कि लाेगाें से सफाई, गर्म पानी का सेवन करने के लिए अपील की। उन्हाेंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी देंगे और सतर्क रहने की सलाह देंगे। विधायक सुबोध राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को बचाव के बारे में जागरूक करें। कोई लक्षण देखे जाने के बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव और इलाज के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। मौके पर नगर जदयू अध्यक्ष प्रो. संजय मंडल, प्रो. ललित मंडल, दीपनारायण चौधरी, राजीव कुमार, रीना देवी, नीलम देवी, प्रतिमा सिन्हा, संजय कुमार, उर्मिला देवी, गौतम कुमार, सचिन कुमार अादि माैजूद थे।

कटिहार को हराकर फाइनल में पहुंचा कहलगांव

भास्कर न्यूज | कहलगांव

एसएसवी कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को स्माइल इलेवन कटिहार को 43 रन से हराकर एमसीसी कहलगांव की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। एमसीसी कहलगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्माइल इलेवन कटिहार की टीम 19 ओवर में महज 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।विजेता टीम के महेश कुमार को मैन आफ द मैंच का खिताब दिया गया। महेश ने इस मुकाबले में 17 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी लिए। मैच में उदघौषक की भूमिका कृष्ण सिंह व राजा यादव ने निभाई। अंपायर पिंटू और जितेन्द्र थे। वहीं स्कोरर की भूमिका सोनू और रोहित कुमार ने निभाई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 18 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

कहलगांव के ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे से बत्ती गुल

कहलगांव | प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की रात 10 बजे से ही बिजली गायब है। इससे इन इलाकों पीने के पानी के लिए उपभक्ता हलकान रहे। एकचारी व और टू फीडर में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से ओगरी, एकचारी, महेशामुंडा, रसलपुर, रामपुर खड़हरा, काझा, मदारगंज, घुटियानी, सोहायल, अमडंडा, छटपटिया, धुआबै, कटोरिया, चांयटोला, मजदाहा, गोहर, कुर्मा हुकमा, सिलहन सहित आसपास के कई गांवों में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को सबसे ज्यादा पेयजल का संकट हो गया है। बिजली कंपनी के एसडीओ दीपांजन भोडाई ने बताया कि 11 केवीए लाइन पर बांस गिर गया था। दिनभर रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार शाम में टूटे तारों को दुरूस्त कराने का काम किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति जल्द शुरू की जाएगी। हालांकि देर शाम तक बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हुई थी।

गिरफ्तार चोरी के आरोपियों को दिल्ली ले गई पुलिस

कहलगांव | दिल्ली पुलिस ने रिटायर्ड आईएस के घर से करोड़ों रुपए के जेवरात की चोरी मामले में कहलगांव से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया से दिल्ली ले गई। पुलिस ने शुक्रवार को कहलगांव के शिवकुमारी पहाड़ से मनोज साह, रूबी साह और मुकेश साह को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलाेनी थाने के पुलिस निरीक्षक विष्णु कुमार ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी पर एक आईएस के घर में नौकरानी की नौकरी मांगने गये और एक दिन में घर में रखे सोने के हीरे जवाहरात जड़े आभूषण लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इनके गिरोह में और भी लोग हैं जिसकी तालाश है। गिरोह के सदस्य दिल्ली महानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नौकरी करते है और घर में चोरी कर भाग जाते हैं।

मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक गिरफ्तार

कहलगांव। आरपीएफ ने अप रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन में सवार एक यात्री से चलती गाड़ी में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक काजीपुर गांव के मो. शाहबाज के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक को आरपीएफ ने जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी के अफसरों ने उससे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से गरूड़ की मौत

नवगछिया। कदवा ओपी क्षेत्र के मध्य विद्यालय खैरपुर कदवा के समीप बिजली खंभे पर लगे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से शनिवार की शाम एक गरुड़ की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का झटका लगते ही गरूड़ जमीन पर गिर पड़ा। दौड़कर कुछ लोग वहां पहुंचे लेकिन तब तक गरूड़ की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीण डॉ. राजीव कुमार, गौतम कुमार, पिंटू मंडल व राजकुमार सहित अन्य लोगों ने उसे जमीन में दफना दिया।

जगदीशपुर में सब्जी की खेती बर्बाद

जगदीशपुर। प्रखंड में बारिश के कारण सब्जी की फसल बर्बाद हो गया। कोलानारायणपुर के किसान गनौरी यादव ने बताया कि इस फसल को उगाने में खून पसीने बहाया और पूंजी भी लगाए लेकिन बारिश ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। धर्मवीर सिंह ने बताया कि मैंने कर्ज लेकर खेती की थी। करीब 5 बीघा में चना का फसल था जो बारिश के वजह से बर्बाद हो गया। अब कर्ज कैसे चुकाएंगे। किसान मनोज झा ,बजरंगी यादव, किशन सिंह,गणेश यादव, राजकुमार पंजीयारा, धर्मेंद्र महतो आदि किसानों ने भी अपना अपना दुखड़ा सुनाया। एक माह पूर्व रबी की फसल खेतों में लहलहा रही थी तो लगा कि धान की भरपाई रबी से हो जाएगी, लेकिन अब यह भी बर्बाद हो गया।

चेकिंग से बचने को ट्रक चालकों ने बदला रास्ता

कहलगांव की कैरिया पंचायत में खलिहान में रखी फसल बर्बाद हो गई।

जनता दरबार में निपटाए गए दो मामले

बारिश के बाद पीरपैंती के दियारा में गेहूं के पौधे खेत में गिर गए हैं।

बीडीओ की जांच में योजनाओं में मिली गड़बड़ी

बैठक को सम्बोधित करते विधायक सुबोध राय व मौजूद कार्यकर्ता।

एक माह में दो बार बारिश होने से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

एक माह में दो बार बारिश होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रखंड के सभी पंचायतों में रबी फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है। किसानों को खेत तैयारी से अब तक किसानों के जो खर्च लगे वो भी निकला मुश्किल हो चुका है। किसानों ने कहा कि 25 फरवरी को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तबाह कर दिया था। किसान अभी खेतो को दुरुस्त भी नहीं कर पाए थे। खेतों में जमा पानी सूखा तक नहीं था कि शुक्रवार की रात्रि से लगातार हो रही बारिश से किसान की कमर टूट चुकी है। किसानों ने कहा कि रबी फसल तो खेतों में ही बर्बाद हो गई। दलहन ,तेलहन तो दूर गेहूं , मक्का भी घर नहीं आ सकेगा।

पीरपैंती के किसान बोले, क्षतिपूर्ति की सही रिपोर्ट सरकार को भेजें अफसर

पीरपैंती| प्रखंड के किसानों में 25 फरवरी को हुई बारिश में फसल क्षतिपूर्ति का रिपोर्ट नहीं भेजने से पहले से रोष है। किसानों ने चेतावनी दी है कि इस बार अगर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट नहीं भेजी गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। भाजपा दक्षिणी किसान मोर्चा के अध्यक्ष विकास सिंह व उत्तरी मण्डल के अध्यक्ष मुरारी राय ने कहा कि बड़ी संख्या में बारिश से फसल नष्ट हुई है। यदि कृषि विभाग, बीडीओ, सीओ ने क्षति का आकलन का सही रिपोर्ट जिला को नहीं भेजा तो किसानों का आक्रोश बढ़ सकता है।

खेल }केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 43 रन से दर्ज की जीत

बिजली की लचर व्यवस्था से लोगों में आक्रोश

भास्कर टीम | नवगछिया/कहलगांव/सुल्तानगंज/शाहकुंड

पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बेमौसम बारिश से जिले के हजारों एकड़ में लगी रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की कमर टूट गई है। खेतों में खड़ी गेहूं, मसूर, चना, सरसों के साथ खलिहान पर रखे फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा आम और लीची की फसल पर भी इसका असर पड़ा है। इससे किसानों के चेहरे पर मायूसी, बेवशी, लाचारी स्पष्ट देखी जा रही है।

शाहकुंड प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में फल, फूल व पके रबी फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। सुल्तानगंज के अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि आम के मंजर को भी नुकसान हुआ है। मंज़र के परागण पर बारिश का असर पड़ेगा जिससे कि फंफुद जनित बीमारी की संभावना बढ़ गई है। अभी टिकोले आ रहे थे। वहीं खेतिहर किसान मनोज कुमार, नवीन, सत्यम कुमार, कैलाश यादव,मंटू कुमार आदि ने बताया कि गेंहू, चना,मसूर के फसल को नुकसान पहुंचा है। खासकर मसूर, अरहर और सरसों को अधिक नुसान हुआ है। इधर, नवगछिया में गेहूं, आम, सजवन, लीची की फसल को क्षति पहुंची है। बिहपुर के बभनगामा निवासी किसान मिथलेश चौधरी उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि बारिश के कारण सबसे ज्यादा आम व गेंहू की फसल प्रभवित हुई है। देसी प्रजाति की लीची को भी बारिश से नुकसान होगा। वहीं मक्के की फसल के लिए लाभकारी है। कहलगांव प्रखंड में किसानों के फसल खलिहान में भीग गई। किसान नरेन्द्र कुमार सिंह, रवि कुमार, दिवाकर सिंह, मुन्ना सिंह, बमबम सिंह, रामानंद कुमार, सनील कुमार,चमकलाल यादव, सत्तन यादव, मो. निसार ने बताया कि दलहन तेलहन के अलावा सब्जी की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा प्याज को भी क्षति पहुंची है। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वर्षा से सिर्फ नुकसान ही होगा। फायदा की कोई संभावना नहीं है।

घायल अक्षय कुमार।

नारायणपुर में मंत्री बीमा भारती का अभिनंदन करते कार्यकर्ता।

विधायक ने की बैठक, जागरूकता अभियान चलाने की अपील की

फाइनल में पहुंचने के बाद एमसीसी कहलगांव टीम के खिलाड़ी।

सुल्तानगंज। सीओ शशिकांत कुमार और थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इसमें जमीन विवाद के दो मामलों का निपटारा किया गया। सीओ ने बताया कि दोनों पुराने मामले थे। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को पांच नए आवेदन आए। इन पर संबंधित पक्षों को नोटिस देने के बाद अगले जनता दरबार में सुनवाई होगी।

पीरपैंती। प्रखण्ड के राजगांव सहित कई पंचायतों में चल रही सात निश्चय योजनाओं की जांच शनिवार को बीडीओ रज्जन लाल निगम ने की। उन्होंने इस क्रम में कई पंचायत के कई वार्डो का जांच की। इस दौरान इसमें भारी गड़बड़ी मिली है। कहीं में बिना अनुमति प्रमाण पत्र के बोरिंग करवाया गया है तो कहीं एजेंसी पैसे लेकर फरार हो गई है। ऐसे में मार्च तक सात निश्चय योजना पूर्ण करने का निर्देश पूरा होते नहीं दिख रहा है।

अकबरनगर। श्रीरामपुर खेरेहिया, बसन्तपुर, फुलवरिया, किशनपुर, छोटी भवनाथपुर, भवनाथपुर, अकबरनगर, इंग्लिश चिचरौन, पैन आदि गांव में सुल्तानगंज, मदरिया, व शाहकुंड ग्रिड से संचालित होने वाला बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ता काफी परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले 24 घंटे में बिजली की आपूर्ति नहीं के बराबर हुई है। बिजली विभाग के इस रवैया से लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है। ऋषभ कुमार, दयानंद मंडल, सुभाष कुमार, विनीत कुमार, संजय कुमार, बंटी कुमार, अंजित कुमार, सुमन कुमार, हर्ष कुमार ने बताया कि बारिश के नाम पर बिजली काटी जा रही है। अगर इस तरह बिजली विभाग का रवैया रहा तो हमलोग सड़क जाम करेंगे।
खबरें और भी हैं...