पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उस्मानपुर ने कटिहार को 4 विकेट से तो खरीक ने बहत्तरा को 27 रन से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरपुर गांव स्थित मैदान में चल रहे केपीएल-2 टूर्नामेंट में दो मैच खेला गया। पहला मैच खरीक इलेवन सोल्जर बनाम बहत्तरा शाइनिंग टीम के बीच व दूसरा उस्मानपुर बनाम कटिहार के बीच खेला गया। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए खरीक की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 133 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी बहत्तरा की टीम 106 रन पर ही ऑलआउट होकर 27 रनों से मैच हार गई। दूसरा मैच में कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते ऑलआउट होकर 164 रन बनाया। जवाब में उतरी उस्मानपुर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पारकर चार विकेट से मैच जीत लिया।

उद्घाटन मैच में लक्ष्मीपुर विजयी

पीरपैंती | महादेव टिकर गांव में शुक्रवार को हर-हर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच लक्ष्मीपुर व बघुवा टोला के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मीपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाई। जवाब में उतरी बघुवा टोला की टीम 64 रन पर ही सिमट गई।

खरीक में खेल मैदान पर मौजूद खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...