वासंतिक नवरात्र 10 दिन का, 25 को कलश स्थापन
भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। ब्रह्मपुराण में ऐसा प्रमाण दिया गया है कि ब्रह्माजी ने इसी तिथि पर सूर्यास्त के समय सृष्टि की रचना की थी। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की रेवती नक्षत्र के ब्रह्म योग में भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था। इस बार वासंतिक चैत्र नवरात्र 25 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा। 24 मार्च को दिन के 1:56 मिनट से प्रतिपदा का प्रवेश हो रहा है, जो 25 मार्च बुधवार 4:02 मिनट तक रहेगी। कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र शुरू हो जाएगा। मशाकचक दुर्गाबाड़ी मंदिर और भागलपुर वासंती पूजा कमेटी सहित अन्य देवी मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर देवी को प्रसन्न करने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ होगा। रामनवमी पर्व पर घर-घर ध्वजा गाड़ा जाता है।
24 को दिन के 1:56 मिनट से 25 मार्च को 4:02 मिनट तक प्रतिपदा
बुधवार से शुरू होगा और शुक्रवार को होगा समाप्त
ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू होगा और शुक्रवार को संपन्न होगा। नवरात्र दस दिनों तक होगा। वर्ष 2019 में नवरात्र 9 दिनों का था जाे 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक हुआ था। वर्ष 2018 में नवरात्र आठ दिनों का था, जाे 18 से 25 मार्च तक हुआ था। इसके पूर्व 2015 में 21 से 28 मार्च तक, 2016 में 8 से 15 मार्च तक, 2017 में 29 मार्च से 5 अप्रैल तक था। इस बार नवरात्र का शुभारंभ बुधवार और इसका समापन शुक्रवार को हो रहा है।
तैयारी में जुटा मनसकामनानाथ मंदिर प्रबंधन
भागलपुर/नाथनगर | नाथनगर के मनसकामनानाथ मंदिर में चैत नवरात्र की तैयारी में मंदिर प्रबंधन जुट गया है। मंदिर परिसर में सप्तशती पाठ के साथ शतचंडी महायज्ञ का अायाेजन िकया जाएगा। यज्ञाचार्य पंडित माना शुक्ला ने बताया िक महायज्ञ काे लेकर 24 मार्च काे कलश शाेभायात्रा निकाली जाएगी। 13 ब्राह्मणाें के द्वारा 25 काे पंचान्ग पूजन, मंडप पूजन, अग्नि मंथन व यज्ञ की अाहुती अाैर पाठ शुरू किया जाएगा। सप्तमी की रात देवी के नाै रूपाें की प्रतिमा काे स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दाे अप्रैल काे पूर्ण अाहूति के साथ यज्ञ संपन्न होगा। सीटीएस मैदान में भव्य मेले का आयोजन होता है। दुर्गा बाड़ी व वासंती पूजा कमेटी आदमपुर व बूढ़ानाथ वासंती नवरात्र पर दुर्गा सप्तशती का पाठ, मानिकपुर दुर्गास्थान मनाकामना नाथ दुर्गास्थान जीछो दुर्गा मंदिर ममदाबाद मोहनपुर अलीगंज सहित अन्य जगहों पर तैयारी शुरू कर दी गई है।