पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले के 200 केंद्रों पर महिलाओं को एनीमिया से बचाव के बताए तरीके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत चल रहे पोषण पखवारे के छठे दिन शुक्रवार को भागलपुर के 200 केंद्रों पर विशेष आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एनीमिया पर विशेष तौर पर फोकस किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार के भोजन के सेवन से गर्भवती व धातृ महिलाओं में एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है।

इस मौके पर आयरन की गोलियों का भी वितरण किया गया। बालिकाओं का टीकाकरण करवाया गया। इसके अलावा वजन लिया गया व चिकित्सीय जांच की गई। वीएचएनडी पर बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को साफ-सफाई की जानकारी भी दी गई। डीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि इस बार एनीमिया पर फोकस किया गया। महिलाओं को इसके प्रति जागरूक किया गया। सभी केंद्रों पर एएनएम और सेविका समेत अन्य कर्मियों ने धातृ महिलाओं को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। गोद लिए गए गांव में जिम्मेदार अधिकारियों ने पहुंचकर टीकाकरण, पोषाहार वितरण, चिकित्सीय परीक्षण व बच्चों व किशोरियों का वजन दर्ज करवाया।

परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का हुअा नि:शुल्क वितरण : सदर ब्लॉक के केंद्र संख्या 62 पर सेविका शांति देवी और एएनएम अनिता कुमारी ने महिलाओं को एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किस तरह का खान-पान का इस्तेमाल करने से एनीमिया से बचाव हो सकता है। एएनएम ने कैंप में शामिल महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के बीच परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का नि:शुल्क वितरण किया गया। महिलाओं को बताया गया कि अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए दिया जाता है। छाया गर्भ निरोधक एक साप्ताहिक टेबलेट है। इसे सप्ताह में एक बार सेवन करना होता है। कैंप में प्रसव पूर्व जांच भी की गयी।

माताओं को दाे बच्चों में अंतराल रखने की दी गई सलाह, परिवार नियोजन की दी जानकारी

आरोग्य दिवस पर परिवार नियोजन साधनों पर बेहतर परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इंडिया भी सहयोग कर रहा है। केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन साधनों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के लिए आरोग्य दिवस पर आने वाली महिलाओं को एएनएम के द्वारा परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। गर्भवती माताओं को प्रसव के बाद परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ़ चॉइस के बारे में एएनएम विस्तार से जानकारी दे रही है। धात्री माताओं को भी बच्चों में अंतराल रखने की सलाह के साथ उपलब्ध साधनों के बारे में भी बताया जा रहा है। इसमें आईसीडीएस के तबरेज व पूजा काले और आलोक कुमार ने भी सहयाेग किया। माताओं को परिवार नियोजन की भी जानकारी दी गई

सदर ब्लॉक के केंद्र संख्या 62 पर महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच करतीं एएनएम।

बालिकाओं का टीकाकरण करवाया गया, किशाेरियों का कराया गया वजन , स्वास्थ्य की जांच भी की गई
खबरें और भी हैं...