पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुल्तानगंज से भगाई गई महिला मुंगेर में मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र एक गांव से दस वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही एक युवक के साथ भागी महिला को सुल्तानगंज पुलिस ने बरामद कर लिया है।थाना पुलिस ने बताया कि चार मार्च को भागी महिला के पति ने थाने में केस दर्ज कराया था।पुलिस ने महिला को उसकी बेटी के साथ मुंगेर जिले के टेटिया बंपर से बरामद कर बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेज दिया। बताया गया कि जिस गांव से उक्त महिला एवं उसकी बेटी को बरामद किया गया,आरोपी युवक भी उसी गांव का निवासी है। आरोपी के घर से ही उक्त दोनों को बरामद किया गया।लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
खबरें और भी हैं...