शिव मंदिर के पुजारी की हत्यामें महिला अारोपी हुई गिरफ्तार
जीरोमाइल पुलिस ने बहादुरपुर के भयहरण बाबा स्थान शिव मंदिर के पुजारी रूप नारायण सिंह उर्फ छक्कू मंडल की हत्या मामले में महिला अारोपी चंपा देवी उर्फ रेखा देवी को गिरफ्तार किया है। वह बहादुरपुर गांव का रहने वाली है। महिला के अलावा उसके पति राम प्रसाद सिंह उर्फ लुक्को मंडल, बेटा राहुल अौर अमरजीत को भी अारोपी बनाया गया है। इन तीनों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक की प|ी सरिता देवी के बयान पर उक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज हुअा था। 28 फरवरी को छक्कू मंडल की लाश मंदिर कैंपस के उस कमरे में मिली थी, जिसमें वे सोते थे। सिर पर किसी भारी चीज से मारकर उनकी हत्या की गई थी। कमरे में रखे ट्रंक का ताला भी टूटा हुअा था, लेकिन कोई सामान गायब था। मृतक की प|ी सरिता देवी के मुताबिक, उसके पति का ग्रामीण राम प्रसाद सिंह उर्फ लुक्को मंडल से विवाद से विवाद चल रहा था। लुक्को सिंह की बेटी का प्रेम विवाह उसके मौसेरे भाई से हुअा था। इस मामले में हमलोगों पर बेटी के अपहरण का केस भी दर्ज कराया गया था। अारोपियों ने घर में घुसकर हमलोगों के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद मेरे पति को उक्त लोगों ने जान मारने की धमकी दी थी। उधर, अन्य अारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरिता देवी शुक्रवार को सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज से मिली।