महिला स्टेशन मास्टर और पाेर्टर ने ट्रेनाें का बखूबी परिचालन कर दिखाई प्रतिभा
मेंस यूनियन ने महिला रेलकर्मियों को बैच लगा कर मनाया महिला दिवस
महिला दिवस के अवसर पर रविवार काे महिला रेलकर्मियों ने इस्ट पैनल काे संभाला। तथा बखूबी ट्रेनाें का परिचालन किया। इस्ट पैनल व पोर्टर का काम केवल महिलाओं रेलकर्मियाें ने किया। ट्रेन के परिचालन की जिम्मेवारी पूरी तरह से रविवार काे महिलाओं ने संभाला। रेलवे के अफसराें ने बताया कि सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक स्टेशन मास्टर श्वेता वर्मा एवं श्वेता भारती एवं पोर्टर सीमा कुमारी ट्रेनों का परिचालन कराती रही। पैनल बटन दबाकर सिग्नल से लेकर रेलवे ट्रैक चेंज करने का काम उन्हाेंने किया। महिला रेलकर्मियों का कहना था कि रेलवे में ऑफिस बदलता है, काम नहीं। इसलिए काम को करने में परेशानी नहीं होती है।
इस्ट रेलवे मेंस यूनियन भागलपुर संघ की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। केंद्रीय सहायक सचिव नूतन देवी के नेतृत्व में महिला साथियों को बैच लगाया गया। इस दौरान इस्ट पैनल, कैरेज वैगन, बुकिंग कार्यालय, रिजर्वेशन ऑफिस, एसएम ऑफिस, ट्रेन लाइटिंग ऑफिस में कार्यरत महिलाओं को भी बैच लगाया और इस दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर मेंस यूनिय कार्यालय में शाखा सचिव आरके सिंह, संयुक्त सचिव चंदन कुमार ने महिला रेलकर्मियों के कुशल कार्यों की सराहना की और भरोसा दिया गया कि महिलाओं की समस्याओं को यह यूनियन सही मंच पर उठाती रहेगी।
ईस्ट पैनल पर रेलवे परिचालन की कमान संभालतीं महिला स्टेशन मास्टर।