पीएचईडी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता।
नारायणपुर | नारायणपुर बस स्टैंड पर भागलपुर से खगड़िया जाने के दौरान पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा का शुक्रवार को भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा व मंडल अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड व अनुमंडल में सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत की। मंत्री ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा जताया है। मौके पर पूर्व जदयू अध्यक्ष सुदामा साह, शशिभूषण यादव, दिनेश यादव, अजय रविदास, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इधर, गन्ना मंत्री आज नारायणपुर में : शनिवार को सूबे की गन्ना उद्योग मंत्री बीमा भारती शनिवार को नारायणपुर दौरे पर हैं। वह 11 बजे प्रखंड के भोजुटोल में जदयू नेता मनीष कुमार के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। इसके बाद यहां से वह पटना लौट जाएंगी। उक्त जानकारी छात्र जदयू के प्रदेश सचिव अजय रविदास ने दी।