गलत तरीके से इंजेक्शन देने पर हुआ जख्म, महिला हलकान
सुल्तानगंज | नगर परिषद के वार्ड 19 स्थित विशौनी मोहल्ले की एक वृद्धा पिछले पांच दिन से घाव का ऑपरेशन कराने के लिए रेफरल अस्पताल का चक्कर लगा रही है। बुधवार को मिली वृद्धा मीना देवी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक ग्रामीण डाक्टर ने कमर में इंजेक्शन लगाया था। कुछ दिन बाद वहां मवाद भरने से घाव हो गया है। पांच दिन पहले रेफरल अस्पताल आई तो मुझे काउंटर से चिट्ठा बनाकर दिया गया। डाॅक्टर ने जो दवा लिखी वह भी अस्पताल से नहीं दिया गया। डाॅक्टर ने ऑपरेशन की जरूरत बताया, लेकिन करने को तैयार नहीं हुआ। मेरे पुत्र माधव ने अस्पताल प्रभारी समेत सीएस से बात कर ऑपरेशन कराने की गुहार लगाई। लेकिन ऑपरेशन अस्पताल में नहीं हुआ। तकलीफ बढ़ने पर बेटे ने आज शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में लेकर आया।