बहन काे छाेड़ने ससुराल गये युवक काे पीटा, एक गिरफ्तार
मधुसूदनपुर के रामपुर में हुई घटना, छह लाेगाें के खिलाफ कराई एफअाईअार
मधुसूदनपुर के रामपुर अाए युवक मनीष यादव काे गुरुवार की दाेपहर 12 बजे भीमकित्ता के कुछ लाेगाें ने पीट दिया। वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। पुलिस ने माैके से एक अाराेपी राजकुमार यादव काे गिरफ्तार कर लिया अाैर घायल काे इलाज के लिए नाथनगर रेफरल अस्पताल भेज दिया। युवक काे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घायल मनीष यादव की शिकायत पर 6 लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी अाेर दूसरी पक्ष के राजकुमार यादव ने भी मनीष सहित पांच लाेगाें पर केस दर्ज कराया है।
नाथनगर के केबीलाल राेड निवासी पीड़ित मनीष यादव ने पुलिस काे बताया िक वह अपनी बहन अारती कुमारी उर्फ स्वीटी काे छाेड़ने उसकी रामपुर स्थित ससुराल गया था। वापस हाेने पर रास्ते में घात लगाकर बैठे अाराेपी भीमकित्ता के रंजन यादव, अजय कुमार, राजकुमार यादव, प्रिंस राज, प्रशांत यादव, अभिषेक कुमार व अन्य चार अज्ञात अाराेपियाें ने उसपर अचानक हमला कर दिया। उस पर एक गाेली भी चलायी, जाे उसके कान के बगल से हाेकर गुजर गई। अाराेपियाें ने उसके सिर पर पिस्ताैल के बट से मारा। लठी-डंडे से भी बेरहमी से पिटाई कर दी। हल्ला हाेने पर अासपास के लाेगाें के जुटने पर सभी अाराेपी फायरिंग करते हुए भाग गए। अाराेपियाें ने उसके गले से साेने की चेन व 1170 रुपये छीन लिये। मधुसूदनपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार चाैधरी ने बताया िक घायल युवक काे इलाज के लिए भेजा गया है। एक अाराेपी राजकुमार यादव काे गिरफ्तार िकया गया है। शुक्रवार काे अाराेपी काे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
दूसरे पक्ष ने भी पांच लाेगाें पर किया केस
दूसरी अाेर राजकुमार यादव ने अाराेप लगाया है कि हाेली के दाैरान िकये जा रहे फायरिंग का विराेध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गयी। वह गुरुवार की दाेपहर वह नाथनगर की अाेर जा रहा था। रास्ते में मनीष यादव, अविनाश यादव, अक्षय कुमार, बिट्टू व प्रिंस ने उस पर लाेहे के राॅड से हमला कर दिया। 5400 रुपये भी छीन लिये। उसका कहना है कि हाेली पर अाराेपी अक्षय ने अपने घर पर सभी दाेस्ताें काे बुलाया था। वहां सभी शराब के नशे में फायरिंेग करने लगे। इसका विराेध करने पर उनलाेंगाें ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
मारपीट में घायल युवक मनीष यादव