पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाथनगर में बाइपास पर युवक काे पीटा माेटरसाइकिल छीनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुसूदनपुर के िकशनपुर बायपास माेड़ के पास शुक्रवार की रात तीन अज्ञात बदमाशाें ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली। बदमाशाें के भय से िकसी तरह जान बचाकर युवक भाग निकला। इस बाबत सजाैर थाना क्षेत्र के दरियापुर के पीड़ित ने मधुसूदनपुर थाने में तीन अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस काे बताया िक शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। िकशनपुर बायपास माेड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशाें ने उसका रास्ता राेक लिया। अागे बढ़ने पर बदमाशाें ने लाठी-डंडे से उसपर हमला कर दिया। विराेध करने पर पिटाई कर दी अाैर बाइक छीन ली। मधुसूदनपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार चाैधरी ने बताया िक तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज िकया गया है। पुलिस जल्द ही अाराेपियाें की पहचान कर कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...