पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिप ने एसबीअाई काे फिर भेजा रिमाइंडर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सृजन घाेटाले में जिला परिषद के बैंक अाॅफ बड़ाैदा अाैर इंडियन बैंक के खाते से 118 कराेड़ की हेराफरी की गर्इ है। इसी राशि की वसूली के लिए जिप ने इंडियन बैंक से 39 कराेड़ की वसूली को मनी सूट किया है। लेकिन बैंक अाॅफ बड़ाैदा से 79 कराेड़ की वसूली को अब तक मनी सूट नहीं हो सका है। इस मनी सूट के लिए एसबीअार्इ से दाे वाउचर की जरूरत है।

स्टेट बैंक अाॅफ इंडिया से बैंक अाॅफ बड़ाैदा से संबंधित चार वाउचर जिला परिषद ने मांगे थे, दो वाउचर जिप को दिए गए, लेकिन बाकी दो अब तक नहीं दिए गए। इसलिए सूट नहीं हो सका। जिप लगातार तीन माह से इसपर एसबीअार्इ से पत्राचार कर रहा है। तीन रिमाइंडर भेजा जा चुका है। अब चाैथा रिमाइंडर शनिवार काे जिला परिषद ने एसबीअार्इ काे भेजा है। इसमें कहा है िक जल्द दाे वाउचर उपलब्ध कराएं, ताकि बैंक अाॅफ बड़ाैदा से राशि वसूली को मनी सूट करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। हालांकि हर बार एसबीअाई एक ही तरह का जवाब दे रहा है कि वाउचर की तलाश की जा रही है। वाउचर मिलने के बाद दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...