पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसबीआई का जोनल ऑफिस भागलपुर में ही रहेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय स्टेट बैंक का 39 साल पुराना जोनल ऑफिस भागलपुर में ही रहेगा। इसका आंचलिक कार्यालय पहले की तरह ही काम करता रहेगा। इतना ही नहीं, भागलपुर से कटकर बना पूर्णिया का जोनल ऑफिस का विलय भागलपुर में ही कर दिया गया है। वहां डीजीएम पद भी खत्म कर दिया गया है। भागलपुर में डीजीएम पद बरकरार रखा है। इस विलय के साथ ही भागलपुर जोनल ऑफिस का दायरा 12 जिलों से बढ़कर 16 जिलों तक पहुंच गया है। इस आशय से संबंधित सूचना भी एसबीआई जोनल ऑफिस पहुंच गया है।

1 मई से नई व्यवस्था, 16 जिले की 300 शाखाअाें का नियंत्रण भागलपुर जाेन से


भागलपुर रीजन : भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई

बेगूसराय रीजन : बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा

पूर्णिया रीजन : पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा

कटिहार रीजन : कटिहार, अररिया

सहरसा रीजन : सहरसा, खगड़िया, सुपाैल

5 रीजन के 12 जिले की शाखाओं पर था भागलपुर जोन का नियंत्रण

भागलपुर रीजन : भागलपुर-बांका

मुंगेर रीजन : मुंगेर, लखीसराय, जमुई

बेगूसराय रीजन : खगड़िया, बेगूसराय

नालंदा रीजन : शेखपुरा, नवादा, नालंदा

गया रीजन : गया, जहानाबाद

भागलपुर में 1981 में बना था जाेनल अाॅफिस


भागलपुर सेे गया हटा पूर्णिया व कटिहार जुड़े

पुनर्गठन के बाद भागलपुर जाेनल अाॅफिस से गया रीजन हटा दिया गया है। अब गया रीजन पटना जाेन के अधीन अा गया है। मुंगेर अाैर मधेपुरा रीजन खत्म कर दिया गया है। मुंगेर रीजन भागलपुर तो मधेपुरा पूर्णिया रीजन का हिस्सा हो गया है। नालंदा रीजन को खत्म कर इसे बेगूसराय का हिस्सा बनाया गया है। पढ़ें|पेज 5

भागलपुर में भारतीय स्टेट बैंक का जोनल कार्यालय 1981 में बना था। इसके अधीन अभी राज्य के 12 जिले की 160 से अधिक बैंक शाखाएं नियंत्रित हो रही हैं। जबकि पूर्णिया में 1985 में जोनल ऑफिस बना था।
खबरें और भी हैं...