पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nalanda News 15 People Lost Their Lives In Separate Accidents These Families Became Black

अलग-अलग दुर्घटनाओं में 15 लोगों ने गंवाई जान मचा कोहराम, इन परिवारों की होली हो गई काली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम। नालंदा : होली में सड़क हादसों ने कई परिवारों की होली काली कर दी। अलग-अलग थाना इलाके में सोमवार से बुधवार तक हुई घटनाओं में 15 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा मौत सड़क दुर्घटना में हुई। हरनौत में बाइक की टक्कर से महिला समेत दो की मौत हुई। राजगीर में अज्ञात वाहन से कुचल किशोर ने जान गंवाई। रहुई में डूबकर बुजुर्ग की मौत हुई। एकंगरसराय में दुर्घटना में जख्मी हुई बच्ची की इलाज के दौरान जान चली गई। खुदागंज में ताड़ पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत हुई। इसी तरह पावापुरी में दो बाइकोंे की टक्कर में सिपाही समेत दो लोगों की जान गई। अस्थावां में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हुई जबकि पुत्र जख्मी हो गया। संबंधित थाना पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


गिरियक | मोटरसाइकिल की टक्कर में सिपाही समेत दो की गई जान

पावापुरी सहायक थाना अंतर्गत बकरा गांव के समीप एनएच 20 पर मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में सिपाही समेत दो लोगों की मौत होगई। मृतकों में दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी जर्नादन सिंह का 33 वर्षीय सिपाही पुत्र सुदीप कुमार सिंह और गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी वसंत प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार हैं। जख्मी चोरसुआ गांव निवासी राकेश रौशन व आशीष कुमार हैं। राकेश का इलाज विम्स में चल रहा है। आशीष को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सिपाही बाइक पर सवार हो दीपनगर लौट रहे थे। उसी दौरान दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां सिपाही समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया। आरक्षी झारखंड के सरायकलां थाना में पदस्थापित थे।

घटना नं. 2

नगरनौसा | बाइक से गिरकर युवक की मौत

थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव के समीप सोमवार को बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई, जबकि, एक युवक घटना में जख्मी हो गया। मृतक दरियापुर गांव निवासी कैलाश मांझी का 22 वर्षीय पुत्र धुरी मांझी है। जख्मी दिलीप मांझी का इलाज चंडी रेफरल अस्पताल में किया गया है। मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव का दाह संस्कार कर दिया।दोनों युवक रामघाट बाजार से अपने घर दरियापुर लौट रहे थे। मोहीउद्दीनपुर गांव के पास पुलिस के निकट पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। धुरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत
हो गई।

हरनौत | बाइक की टक्कर से महिला व चालक की मौत


थाना क्षेत्र के गोनावां गांव समीप सोमवार को एनएच 30 ए पर बाइक चला रहे युवक ने महिला को धक्का मार दिया। घटना में महिला और चालक की मौत हो गई। मृतका गोनावां निवासी राजेश महतो की प|ी धर्मशीला देवी और पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी पंकज कुमार है। महिला मसुर फसल का बोझा ढो रही थी। उसी दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में महिला के साथ बाइक सवार पंकज और रवि जख्मी हो गया। जख्मी महिला और पंकज को पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार छतियाना गांव स्थित ननिहाल आ रहा था। उसी दौरान घटना हुई। 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला अपने पीछे तीन बेटियां व एक पुत्र छोड़ गईं। पुत्र बिट्‌टू खेलने की उम्र में मां का श्राद्धकर्म कर रहा है। पंचायत समिति सदस्य मणिशंकर प्रसाद ने बताया कि सभी बच्चे 12 वर्ष से कम की उम्र के हैं। पति राजेश महतो के साथ इनकी मां धर्मशीला देवी भी खेती-मजदूरी करके पेट पालती थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ अखिलेश चौधरी ने बताया कि मृतका के आश्रितों को प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।


एकंगरसराय | जख्मी बच्ची की मौत के बाद सड़क जाम कर हंगामा


थाना क्षेत्र के गड़ेरिया बिगहा गांव के समीप सप्ताह भर पूर्व दुर्घटना में दो बहनें मलिन्द्र कुमारी की पुत्री अनिषा कुमारी और निशा भारती जख्मी हो गई थी। गंभीर रुप से जख्मी अनीषा को पटना रेफर किया गया था। इलाज के दौरान रविवार की रात पटना में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मुआवजे के लिए एकंगरसराय-हिलसा मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित ने चार घंटा तक मार्ग बाधित रखा। बीडीओ मनोज कुमार पंडित थानाध्यक्ष विवेक राज मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी ने प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध करा आक्रोशितों को शांत कराया। तब मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।


बाइक की टक्कर से महिला की मौत के बाद सड़क जाम कर हंगामा


इस्लामपुर में रोते परिजन।

08

एकंगरसराय में रोते बिलखते परिजन।

हत्या


राजगीर में मृतक के गमगीन परिजन।

इस्लामपुर| बाइक ने दंपती काे मारी टक्कर, पति की मौत

थाना क्षेत्र के मवेशी हाट के समीप मंगलवार को बाइक सवार ने पैदल बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। घटना में जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित बेतौली गांव निवासी 60 वर्षीय गणेश पांडेय की मौत हो गयी। जबकि, उनकी प|ी जख्मी हो गईं। बाइक सवार अतासराय निवासी विक्की कुमार भी जख्मी हुआ। जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि बुजुर्ग दंपती इस्लामपुर से पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान घटना हुई।

राजगीर | अज्ञात वाहन से कुचल गई किशोर की जान

थाना अंतर्गत वीरायतन रोड में गायत्री मंदिर के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। मृतका मार्क्सवादी नगर निवासी रामशीष ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार है।

बिन्द| पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना क्षेत्र के सकसोहरा-बेनार मार्ग पर मदनचक गांव के समीप सोमवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, घटना में भाई जख्मी हो गया। मृतक शेखपुरा जिला के अकबर बिगहा निवासी रविन्द्र प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र प्रेम बिहारी हैं। जख्मी भाई अजय को इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। दोनों भाई पटना से होली मनाने गांव आ रहे थे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

बिहारशरीफ| तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत

डीहरा गांव में सोमवार को तालाब डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक डिहरा गांव निवासी 55 वर्षीय अशोक महतो हैं। परिजनों ने बताया कि अधेड़ घर से शौच के लिए निकले थे। देर तक नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन की जा रही थी। उसी दौरान तालाब में उनकी लाश मिली। पैर फिसलने से अधेड़ तालाब में डूब गए होंगे। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजन के हवाले कर दिया गया।

परबलपुर | दुर्घटना में एएनएम की मौत

निश्चलगंज बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में एएनएम की मौत हो गई। मृतका राजेंद्र सिंह की एएनएम बहू सुधा देवी हैं। महिला अपने बेटे के साथ बाइक परसवार हो गया के गुरुआ से परबलपुर लौट रही थी। उसी दौरान ठोकर पर बाइक अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतका अररिया में कार्यरत थी। घटना में मृतका का पुत्र भी जख्मी बताया जा रहा है।

बिहारशरीफ| आशानगर में अज्ञात महिला की मौत

सोहसराय थाना पुलिस ने सोमवार को एनएच 20 पर आशानगर के समीप से अज्ञात महिला की लाश बरामद की। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आकर अज्ञात 5 वर्षीया महिला की मौत हुई। थानाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है।

हिलसा | चिकसौरा थाना अंतर्गत पमेड़ी मार्ग पर मंगलवार की रात बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका दल्लू बिगहा निवासी अजय कुमार की 70 वर्षीया प|ी चिंता देवी हैं। घटना के बाद बाइक चालक गिरफ्तार कर लिया गया। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़स जाम कर दिया। महिला शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान घटना हुई। सड़क जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रकाश लाल, बीडीओ मौके पर आ गए। बीडीयो ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई। तब हंगामा समाप्त हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।

पावापुरी में दो बाइक की टक्कर में सिपाही समेत दो की जान गई

05

हत्या


04

हत्या


07

हत्या


06

हत्या


11

हत्या


09

हत्या


इस्लामपुर | ताड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

खुदागंज थाना क्षेत्र के वैरा गांव में बुंधवार को ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने वताया कि गांव से कुछ दूरी पर ताड़ पेड़ चढ़ने के क्रम में मनोज चौधरी नीचे आ गिरा। जिससे उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प|ी संगीता देवी शव से लिपटकर दहाड़े मार रही हैं। दो मासूम पुत्र और तीन बेटियां पिता की लाश देख अवाक हैं। ग्रामीण प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

12

हत्या


13

हत्या


10

हत्या


अस्थावां | वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत, पुत्र जख्मी

थाना अंतर्गत बलवापर गांव के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, घटना में पुत्र जख्मी हो गया। मृतक मालती गांव के 48 वर्षीय मदन डोम उर्फ टिमल डोम हैं। पुत्र अमन कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। परिजन ने बताया कि दोनों अस्थावां से पैदल अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

03

हत्या
खबरें और भी हैं...