अधिवक्ता व उनके पुत्र को पीटा, फायरिंग की
लहेरी थाना अंतर्गत शिवपुरी मोहल्ला में मंगलवार को बदमाशों ने अधिवक्ता और उनके पुत्र की पिटाई कर गोलीबारी कर दी। पिटाई से अधिवक्ता दिलीप सिंह उनके पुत्र अभिषेक रंजन समेत तीन लोग जख्मी हो गए। मोहल्ले में कुछ बदमाश हंगामा कर रहे थे। हंगामा से मना करने पर बदमाशों ने सहयोगियों को बुला घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने बताया कि एक आरोपी संजय कुमार को पकड़ लिया गया है। छापेमारी जारी है।