- Hindi News
- National
- Nalanda News Appointed Vc In Bihar And Nalanda Open University And Pro Vc In Magadh University
बिहार अौर नालंदा खुला विवि में वीसी और मगध विवि में प्रो वीसी नियुक्त
पटना | प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय बीआरए बिहार विवि तथा प्रो. एचएन प्रसाद नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं। प्रो. विभूति नारायण सिंह को मगध विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने राज्य सरकार से विमर्श के बाद ये नियुक्तियां कीं। इन सबका कार्यकाल इनके प्रभार ग्रहण की तिथि से शुरू होकर तीन वर्षों का होगा। रविवार की देर शाम कुलाधिपति कार्यालय से इसकी अधिसूचना जारी की गई।