छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, दर्जन भर जख्मी
थाना क्षेत्र के सबनहुआ गांव में होली के दिन खंधे में बकरी चराने गई बच्ची के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। बच्ची ने इसकी जानकारी घर में दी। इस पर जब लोग शिकायत करने बदमाशों के टोले में गये तो उनकी बात सुनने के बदले उन सबकी पिटाई कर दी। मारपीट में मनोरमा देवी, अंजू, झुन्नी, खुशी, मोरनी देवी, जयकरण, सुजीत, पवन, रोहन बिंद, रुबी देवी, सत्येंद्र, प्रकाश समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गये। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। मामले में गांव के वार्ड सदस्य व चौकीदार पुत्र मुकेश पासवान, बाल्मिकी, पेंटर, धर्मेंद्र, पुन्नी समेत डेढ़ दर्जन लोगों के विरूद्ध एफआईआर की गई है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा इसे तूल देने की भी बात कही।
सबनहुआ गांव में मारपीट के शिकार ग्रामीण।