पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटीएम कार्ड जेब में रखा रह गया, पैसे की हो गई निकासी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साइबर बदमाशों का फ्रॉड थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन कोई न कोई शिकार बन रहा है। एटीएम कार्ड जेब में रखा रह गया और पैसे की निकासी हो गयी। घटना शनिवार घटी है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात साइबर अपराधियों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र का जेब में एटीएम पड़ा रह गया और साइबर अपराधियों द्वारा 24500 की निकासी कर ली गयी। निकासी का मैसेज जब उसके मोबाइल पर आया तो उसके होश उड़ गये। वह दौड़े-दौड़े पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। महीने के द्वितीय शनिवार रहने के कारण बैंक से उन्हें निराश लौटना पड़ा।

खबरें और भी हैं...