पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandi News Bike Ridden Employment Worker Dies After Being Trapped In A Truck In A Collision Of Two Vehicles

दो वाहनों की टक्कर में बाइक सवार रोजगार सेवक की ट्रक में फंस घिसटकर हो गई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{चंडी में सरमेरा-बिहटा मार्ग पर घटना, 1 जख्मी, परिजनों में मचा कोहराम

चंडी थाना अंतर्गत सरमेरा-बिहटा मार्ग के जैतीपुर चौराहा के समीप शुक्रवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत हो गई। जबकि, घटना में एक युवक जख्मी हो गया। मृतक कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के बराह गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्णनंदन कुमार हैं। जख्मी बाइक सवार चंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार अपने गांव से चंडी प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय आ रहे थे। उसी दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रोजगार सेवक ट्रक में फंस गए। जबकि, चंदन दूर फेंका गया। इसके बाद चालक ब्रेक लगाने के बजाय फरार होने लगा। जिससे वाहन में फंसे कृष्णनंदन की सड़क पर घिसटकर जान चली गई।

ब्रेक लगाने पर बच सकती थी रोजगार सेवक की जान


रोजगार सेवक, सहकर्मी चंदन के साथ बाइक पर सवार हो मनरेगा कार्यालय आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि माधोपुर-बिहटा मार्ग पर जैतीपुर मोड़ पार करने के क्रम में, माधोपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चंदन दूर फेंका गया और कृष्णनंदन ट्रक में फंस गए। घटना के बाद चालक ब्रेक लगाने के बजाय भागने लगा। जिससे करीब 100 फीट सड़क पर घिसटकर रोजगार सेवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक के साथ भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि चालक द्वारा ब्रेक लगाने से युवक की जान बच सकती थी।


दुर्घटनाग्रस्त बाइक।

वाहन लेकर भागा चालक: चालक, वाहन समेत फरार होने में सफल रहा। सूचना पाकर आई पुलिस जख्मी को रेफरल अस्पताल पहुंचा, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। रोजगार सेवक की मौत की खबर से चंडी प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। दर्जनों कर्मी अस्पताल पहुंच गए।

परिवार में कोहराम कर्मियों में शोक : रोजगार सेवक के मौत की खबर मिलते ही मनरेगा कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। दर्जनों कर्मी अस्पताल पहुंच गए। परिजन की चीत्कार भी सदर अस्पताल में गूंज रही थी। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा समेत अन्य कर्मी परिजन को ढाढ़स बंधा रहे थे। मौत के बाद गांव में भी कोहराम मचा था। मृतक की प|ी दो बेटियां और एक बेटे के साथ दहाड़ मार रही थीं।

खबरें और भी हैं...