पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Breaking The Color Of Holi Five People Killed By Miscreants By Shooting And Strangling In Different Areas

होली के रंग में भंग: अलग-अलग इलाके में गोली मार व गला काटकर बदमाशों ने की पांच लोगों की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालंदा : अलग-अलग थाना इलाके में बदमाशों ने तीन दिनों में गोली मार व गला काटकर पांच लोगों की हत्या कर होली के रंग में भंग डाल दिया। वारदात दीपनगर, गोखलपुर, वेना, छबीलापुर और नगरनौसा थाना इलाके में हुई। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया। कुछ मामले में बदमाशों को पकड़ा भी गया है। गोखुलपुर के भथियार गांव में युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई। बदमाशों ने गला काट हत्या कर युवक की लाश को भूमि में गाड़ दिया था। बदमाशों की निशानदेही पर लाश बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने को छापेमारी कर रही है।


दीपनगर थाना अंतर्गत वियावानी गांव में बदमाशों ने सोमवार की शाम घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घर के अन्य सदस्यों ने छिपकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम दे तीनों बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मृतक माथुर मिस्त्री का पुत्र महेश मिस्त्री हैं। भूमि विवाद में वारदात का आरोप गांव के बदमाशों पर लगाया जा रहा है।

घटना की खबर पाकर पुलिस दलबल के साथ गांव आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। पिता ने गांव के दिनेश प्रसाद उसके पुत्र राजेश कुमार और नीतीश कुमार को आरोपित कर एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पिता ने आरोपों मंे बताया है कि होलिका दहन की शाम वह परिवार समेत घर में थे। उसी दौरान तीनों आरोपित हथियार से लैस होकर आ गए और उनके घर में दाखिल हो परिवार को गाली-गौल करने लगे। उनके पुत्र महेश मिस्त्री ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौके पर जान चली गई। हत्या के बाद बदमाश घर के अन्य सदस्यों को निशाना बनाने के फिराक में थे। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों के घर छिपकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम दे बदमाश धमकी देते हुए फरार हुए कि केस करने पर पूरे कुनबे को समाप्त कर दिया जाएगा। गृहस्वामी ने बताया कि उन्होंने साढ़े तीन डिसमील भूमि खरीदी है। उसी विवाद में उनके पुत्र की हत्या
की गई।

छबीलापुर में अवैध संबंध के विरोध पर युवक की पत्थर से कूचकर हत्या


राजगीर | छबीलापुर थाना अंतर्गत दुहैय-सुहैय गांव में बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या कर दी। सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने खेत से लाश बरामद की। मृतक गरीबन राजवंशी के 35 वर्षीय पुत्र राजाराम राजवंशी है। छबीलापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचकर, घटना की जांच में जुट गए। वारदात से गांव के दो पक्षों में खासा तनाव बतााया जा रहा है। परिजन हत्यारे के गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई और प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन परिजनों को दिया। सूचना के घंटों बाद भी राजगीर बीडीओ मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे आक्रोशित बीडीओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तनाव के मद्देनजर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। प|ी सबूजा देवी ने बताया कि होली की रात अकीश चौरसिया उनके पति को बुलाकर ले गए थे। सुबह में उन्हें पति के हत्या की खबर मिली। आरोपों में महिला ने बताया कि उनके पति की बदमाशों ने शराब पिलाकर हत्या की है। साजन राजवंशी का गांव की एक विधवा से अवैध संबंध है। महिला शराब भी बेचती है। पति उसका विरोध करते थे। उसी खुन्नस में पति की हत्या की गई।

बदमाशों ने युवक को घर से बुला गला काटकर ले ली जान

हरनौत | गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के भथियार गांव निवासी तारणी पासवान के पुत्र नीरज कुमार की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को पुरना खंधा में भूमि खोद लाश बरामद की। प्रारंभिक जांच में पुलिस अवैध संबंध में वारदात का अंदेशा जता रही है। युवक को रविवार की शाम सोहन नामक युवक, नीरज को बुलाकर ले गया था। उसके लापता होने पर परिजन ने अपहरण की एफआईआर कराई थी। जिसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने 4 बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब घटना का खुलासा हुआ। सभी बदमाश पटना जिला के बाघाटिल्ला निवासी हैं। ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बाघाटिल्ला निवासी सोहन कुमार रविवार को नीरज को घर से बुलाकर ले गया था। जांच के दौरान बाघाटिल्ला निवासी सन्नी उर्फ शशिभूषण, विकास और रामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। इसके पूर्व मुख्य अभियुक्त सोहन पासवान को छतियाना से पकड़ा गया था। सोहन को परिजन खोज रहे थे।

फोन कर युवक को बुला बदमाशों ने गोली मार कर दी हत्या


नगरनौसा | नगरनौसा थाना अंतर्गत सैदपुरा गांव के नीरभंदा खंधा में बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मार उसकी हत्या कर दी। सोमवार की सुबह ग्रामीण खंधा की ओर गए तो उनकी नजर लाश पर गई। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। घटनास्थल के समीप से बरामद मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान की गई। मृतक करायपरशुराय थाना क्षेत्र के महादेव स्थान निवासी राजनंदन यादव का 28 वर्षीय पुत्र राजेश यादव है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पिता ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर एफआईआर दर्ज कराई है। राजेश अहमदाबाद में रहता था। एक माह पूर्व वह होली मनाने गांव आया था। पिता ने बताया कि 8 मार्च को बड़े पुत्र राजेश कुमार के मोबाइल पर 9262326325 नम्बर से कॉल आया। जिसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक नहीं लौटने पर बहू सोनी देवी ने पति को फोन लगाया। 5 बार कॉल करने के बाद भी मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। परिवार को लगा कि दोस्त या रिश्तेदार के घर वह सो गया होगा। अगले दिन पुलिस ने हत्या की सूचना दी।

03

राजगीर में रोते बिलखते परिजन।

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर रोड़ेबाजी

हरनौत | वेना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार की शाम बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के पहले बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। मृतक मनोज सिंह का पुत्र 19 वर्षीय अमन उर्फ गोलू है। पुलिस टीम जब आरोपियों के टोले में पहुंची तो वहां बदमाशों ने रोड़ेबाजी कर दी। शराब बेचने के विरोध पर हत्या का आरोप उप मुखिया पर लगाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी से इनकार कर रही है। वेना थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का कारण गांव के दो गुटों में पुरानी रंजिश है। शाम में अबीर देने की परंपरा चल रही थी। इसी दौरान लक्ष्मी स्थान के निकट दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने हो गये। आपसी झड़प में विरोधी गुट का नेतृत्व कर रहे दबंग ने गोली चला दी। गोली लगने से अमन की मौत हो गई। परिजन उपमुखिया शंकर पासवान समेत अाधा दर्जन को आरोपित किया है। छापेमारी की जा रही है।

कुछ घटनाओं में बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, की जा रही पूछताछ, छापेमारी

हत्या


02

हत्या


04

हत्या


05

हत्या


01

हत्या


भूमि विवाद में वारदात, परिजनों ने छिपकर बचाई जान

वियावानी गांव में बदमाशों ने घर में घुस युवक की गोली मार की हत्या
खबरें और भी हैं...