पांच दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप
हरनौत | होली में बीएसएनएल ग्राहकों को भारी फजीहत हुई। रविवार की शाम से ही बीएसएनएल की बेसिक व मोबाइल सेवा ठप है। गुरुवार की शाम तक सेवा बहाल नहीं हुआ है। कनीय अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि धमौली से हरनौत तक आने वाले ओएफसी में गड़बड़ी के कारण सेवा बाधित है। चंडी-हिलसा होते बिहारशरीफ तक जुड़े ओएफसी से जोड़कर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।